सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस ने रात में छापेमारी कर छुड़ाईं 8 लड़कियां; पश्चिम बंगाल और नेपाल से लाई जाती थीं
पुलिस को अजेमेरी गेट इलाके के पास एक बिल्डिंग में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी जिसके बाद ही यह छापेमारी की गई। इस गिरोह के मास्टरमाइंड सहित अन्य आरोपियों को ढूंढने और गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

दिल्ली पुलिस ने सेंट्रल दिल्ली के सदानंद मार्ग क्षेत्र में मानव तस्करी और सेक्स रैकेट का भंडोफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 8 युवतियों का रेसक्यू किया है जिसमें एक 17 वर्षीय नाबालिग भी शामिल है। पुलिस को अजेमेरी गेट इलाके के पास एक बिल्डिंग में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी जिसके बाद ही यह छापेमारी की गई।
एक अधिकारी ने बताया, 'सूचना के आधार पर, कमला मार्केट पुलिस स्टेशन की एक टीम ने अन्य यूनिट के साथ मिलकर संदिग्ध बिल्डिंग पर छापा मारा। पुलिस के मुताबिक, छापेमारी के दौरान बिल्डिंग के भीतर महिलाएं और पुरुष मिले। वेरिफिकेशन के बाद पता चला कि बिल्डिंग में संगठित सेक्स रैकेट और तस्करी का धंधा चल रहा था। पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल से तस्करी करके लाई गई 17 वर्षीय लड़की समेत आठ महिलाओं का रेस्क्यू किया गया है।
नाबालिग लड़की ने पुलिस को क्या बताया?
पुलिस ने बताया कि नाबालिग ने खुलासा किया कि उसे आलिया उर्फ पिंकी नाम की एक महिला दिल्ली लाई थी और बाद में उसे एक ऐसे दंपत्ति को सौंप दिया गया था जो कथित तौर पर अवैध धंधा चला रहे थे। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह पश्चिम बंगाल और असम समेत कई राज्यों और यहां तक कि नेपाल से भी महिलाओं की तस्करी करता था और उनसे गलत काम करवा रहा था।
नेपाल के दो शख्स संभाल रहे थे जिम्मेदारी
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'नेपाल के गोपी राम परिहार उर्फ सूरज और लुमा कांत पांडे को मौके से गिरफ्तार किया गया है। वे मैनेजर के रूप में काम कर रहे थे और परिसर में नकद लेनदेन और अन्य कामकाज संभाल रहे थे।
छापेमारी के दौरान सामान भी जब्त
छापेमारी के दौरान 1.97 लाख रुपये नकद, विदेशी मुद्रा और अन्य सामान के साथ-साथ नशीले पदार्थ भी शामिल हैं। इस गिरोह के मास्टरमाइंड सहित अन्य आरोपियों को ढूंढने और गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं, जो फिलहाल फरार हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन