Traffic Plan Released for PM Modi Visit to Dehradun Routes Connecting to Delhi Diverted PM मोदी के देहरादून दौरे को लेकर रूट प्लान जारी, दिल्ली आने-जाने वाले प्रमुख रास्तों में बदलाव, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

PM मोदी के देहरादून दौरे को लेकर रूट प्लान जारी, दिल्ली आने-जाने वाले प्रमुख रास्तों में बदलाव

देहरादून में 14 अप्रैल को प्रस्तावित पीएम दौरे के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। शहर में जाम की स्थिति से बचने और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सहारनपुर, रुड़की और दिल्ली जाने वाले प्रमुख मार्गों में बदलाव किया है।

Fri, 10 April 2026 09:30 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, देहरादून
share
PM मोदी के देहरादून दौरे को लेकर रूट प्लान जारी, दिल्ली आने-जाने वाले प्रमुख रास्तों में बदलाव

देहरादून में 14 अप्रैल को प्रस्तावित पीएम दौरे के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। शहर में जाम की स्थिति से बचने और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सहारनपुर, रुड़की और दिल्ली जाने वाले प्रमुख मार्गों में बदलाव किया है। एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने अनुरोध किया है कि वे इस रूट प्लान के अनुसार ही अपनी यात्रा की रूपरेखा तैयार करें।

देहरादून से सहारनपुर और रुड़की, दिल्ली जाने के लिए

● पहला रूट : शिमला बाईपास तिराहा से नयागांव रोड ➔ धर्मावाला चौक ➔ बेहट होते हुए।

● दूसरा रूट: रिस्पना पुल से जोगीवाला ➔ लालतप्पड़ ➔ रायवाला ➔ हरिद्वार होते हुए।

● देहरादून से छुटमलपुर/बिहारीगढ़ जाने को: शिमला बाईपास तिराहा से नयागांव रोड ➔ धर्मावाला चौक ➔ शाकुम्भरी देवी ➔ छुटमलपुर होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

दिल्ली/सहारनपुर/रुड़की से देहरादून आने के लिए

● छुटमलपुर से बेहट ➔ धर्मावाला चौक ➔ प्रेमनगर ➔ ठाकुरपुर हाईवे ➔ प्रेमनगर चौक ➔ बल्लूपुर चौक होते हुए देहरादून शहर या मसूरी की ओर जा सकेंगे।

● रुड़की से वाया भगवानपुर होते हुए देहरादून आने वाले और देहरादून से वाया भगवानपुर होते हुए रुड़की जाने वाले मार्ग पर यातायात पूरी तरह से ठप रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड के हर ब्लॉक में आयुष क्लीनिक, आयुर्वेद-होम्योपैथी के साथ पंचकर्म भी

आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक 13 जोन बने

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित देहरादून दौरे और 14 अप्रैल को गणेशपुर (सहारनपुर) में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के लोकार्पण को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज दी हैं। पीएम के दौरे के लिए आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक के रूट को 13 जोन में बांटकर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं।

दून अस्पताल में बना सेफ हाउस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को दून दौरे के मद्देनजर दून अस्पताल में सेफ हाउस बना दिया गया है। वीआईपी वार्ड के सारे बेड पांच कमरे रिजर्व कर दिए गए हैं। यहां पर डॉक्टरों एवं स्टाफ की ड्यूटी निर्धारित कर दी है और दवाओं आदि की व्यवस्था कर दी है। एमएस डॉ. आरएस बिष्ट ने बताया कि सीएमओ स्तर पर टीमों का गठन किया जा रहा है। उधर, सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा की ओर से पीएम के दौरे को मेडिकल टीमों का गठन कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हर माह 5 से 7 नेता भाजपा छोड़ेंगे, हमारे पास लिस्ट; कांग्रेस के दावे से हड़कंप

मोदी 12 किलोमीटर लंबे रास्ते पर करेंगे रोड शो

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित दून दौरे और गढ़ी कैंट में होने वाली जनसभा को लेकर भाजपा संगठन ने भी तैयारी तेज कर दी है। गुरुवार को भाजपा महानगर कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, महामंत्री अजेय कुमार ने कार्यकर्ताओं को व्यवस्थित तैयारी और समन्वय के विषय में बताया। प्रधानमंत्री मोदी दून दौरे में क्लेमनटाउन से गढ़ी कैंट महिंद्रा ग्राउंड तक रोड शो भी करेंगे। उनके स्वागत के लिए जगह जगह मानव शृंखलाएं बनाई जाएंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दून में 7000 से अधिक कुंवारे शादी के इंतजार में 35 उम्र के पार, महिलाएं भी तन्हा

सांसद महेन्द्र भट्ट ने कहा कि दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री आशारोड़ी स्थित डाट काली मंदिर में पूर्जा अर्चना करेंगे। इसके बाद उनका काफिला सड़क मार्ग से क्लेमनटाउन, आईएसबीटी, निरंजनपुर मंडी, कमला पैलेस, जीएमएस रोड, बल्लुपुर, बल्लीवाला होते हुए गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड पहुंचेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।