transgender will also travel for free in buses in delhi govt grants approval दिल्ली में महिलाओं की तरह ट्रांसजेंडर भी बसों में करेंगे मुफ्त यात्रा; सरकार ने दी मंजूरी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में महिलाओं की तरह ट्रांसजेंडर भी बसों में करेंगे मुफ्त यात्रा; सरकार ने दी मंजूरी

दिल्ली सरकार ने ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए बसों में मुफ्त यात्रा को मंजूरी दी है। अब वे महिलाओं की तरह डीटीसी और क्लस्टर बसों में फ्री सफर कर सकेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की यह पहल सामाजिक समानता, सम्मान के उद्देश्य से की गई है।

Mon, 16 March 2026 04:15 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में महिलाओं की तरह ट्रांसजेंडर भी बसों में करेंगे मुफ्त यात्रा; सरकार ने दी मंजूरी

दिल्ली सरकार ने ट्रांसजेंडर लोगों को भी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय के अनुसार, अब ट्रांसजेंडर यात्री डीटीसी और क्लस्टर बसों में बिना किसी किराए के सफर कर सकेंगे। यह सुविधा ठीक वैसी ही होगी जैसी मौजूदा वक्त में महिलाओं को मिल रही है। पहल का मकसद ट्रांसजेंडर लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उनको आर्थिक राहत देना। सरकार का यह फैसला दिल्ली को अधिक समावेशी बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास माना जा रहा है।

ट्रांसजेंडर लोगों को मुफ्त यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी

जारी प्रेस नोट के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार ने समावेशी शासन की ओर कदम बढ़ाते हुए डीटीसी और परिवहन विभाग की सभी बसों में ट्रांसजेंडर यात्रियों को मुफ्त यात्रा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

महिलाओं के जैसे ही मिलेगी सुविधा

इस महत्वपूर्ण निर्णय के कारण दिल्ली में रहने वाले पात्र ट्रांसजेंडर व्यक्ति अब डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। इनको ठीक वैसी ही सुविधा मिलेगी जैसे दिल्ली की बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलती है।

सरकार बोली- सबको साथ लेकर चलने की सोच

जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह पहल रेखा गुप्ता सरकार की सामाजिक समानता और सबको साथ लेकर चलने की सोच को दिखाती है। इस फैसले का मकसद ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को बिना किसी खर्चे के शहर में सुरक्षित और आसान सफर की सुविधा देना है।

सामाजिक न्याय को सुदृढ़ करने के लिए कदम

अधिकारियों ने बताया कि यह सुविधा दिल्ली की बसों में महिलाओं के लिए चल रही मुफ्त यात्रा योजना की तरह ही लागू की जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार एक बेहतर दिल्ली बनाने के लिए काम कर रही है जहां हर नागरिक को सम्मान के साथ सभी सुविधाएं मिल सकें। सरकार कहना है कि यह निर्णय दिल्ली में सामाजिक न्याय को सुदृढ़ करने और समावेशी शहरी परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में बंटने लगे पिंक सहेली स्मॉर्ट कार्ड; पहले दिन मौके पर ही इतने जारी

'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड' योजना की शुरुआत

बता दें कि हाल ही में दिल्ली सरकार ने महिलाओं के लिए बस में मुफ्त यात्रा के लिए 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड' योजना की शुरुआत की थी। इस स्मार्ट कार्ड से दिल्ली की महिलाएं डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इस कार्ड ने गुलाबी कागज के टिकट का स्थान लिया है। दिल्ली सरकार का कहना है कि यह पहल माताओं, बहनों और बेटियों के लिए यह एक बेहद सुविधाजनक व्यवस्था है। सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड शहर के विभिन्न केंद्रों पर मुफ्त में बनाया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड के लिए कैसे करें अप्लाई, कौन से डॉक्यूमेंट होंगे जरूरी?
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आपका भी पिंक स्मार्ट कार्ड नहीं बन पाया? DTC बसों में ऐसे कर पाएंगे फ्री यात्रा

अपडेट जारी

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।