pink saheli smart card scheme first day 3622 women get pink saheli mobility cards in delhi दिल्ली में बंटने लगे पिंक सहेली स्मॉर्ट कार्ड; पहले दिन मौके पर ही इतने जारी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में बंटने लगे पिंक सहेली स्मॉर्ट कार्ड; पहले दिन मौके पर ही इतने जारी

दिल्ली में पिंक सहेली कार्ड योजना लॉन्च होने के बाद पहले ही दिन 3,600 से अधिक महिलाओं ने स्मार्ट कार्ड प्राप्त किए। यह कार्ड महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देगा। 

Tue, 3 March 2026 11:33 PMKrishna Bihari Singh पीटीआई, नई दिल्ली
share
दिल्ली में बंटने लगे पिंक सहेली स्मॉर्ट कार्ड; पहले दिन मौके पर ही इतने जारी

दिल्ली में पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड की योजना लॉन्च किए जाने के बाद पहले दिन भारी उत्साह देखा गया। यह पिंक कार्ड महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय के लोगों को डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देगा। ‘वन नेशन, वन कार्ड’ पहल के तहत बना यह डिजिटल कार्ड पुराने पेपर टिकट की जगह लेगा। इसे आधार एवं मोबाइल नंबर से लिंक किया गया है। मौजूदा वक्त में 50 केंद्रों से पिंक और ब्लू कार्ड बांटे जा रहे हैं। इस कार्ड का इस्तेमाल मेट्रो और आरआरटीएस में भुगतान करके भी किया जा सकेगा जिससे यात्रा सुगम और पारदर्शी बनेगी।

मौके पर ही 3,622 महिलाओं को जारी हुआ कार्ड

बता दें कि एक दिन पहले सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली सरकार की 'पिंक सहेली' स्मार्ट कार्ड योजना को लॉन्च किया था। इसक एक दिन बाद मंगलवार को दिल्ली के करीब 50 तय वितरण केंद्रों से 3,500 से अधिक महिलाओं ने अपने पिंक कार्ड हासिल किए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिन भर में 3,622 महिलाओं ने अलग-अलग सेंटर पर जाकर सही वेरिफिकेशन कराया जिसके बाद इन्हें मौके पर ही कार्ड जारी कर दिए गए।

पहले ही दिन जोरदार रिस्पॉन्स

अधिकारी ने बताया कि हमें पहले दिन ऐसे रिस्पॉन्स की उम्मीद नहीं थी। पहले दिन का रिस्पॉन्स बेहद अच्छा रहा और 3,612 योग्य महिलाओं को पिंक कार्ड मौके पर ही जारी कर दिए गए जबकि 10 को ब्लू कार्ड बांटे गए। हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और भी रिस्पॉन्स मिलेंगे।

आधार और मोबाइल नंबर से होगा लिंक

इस पहल का मकसद महिलाओं और ट्रांसजेंडर लोगों को डीटीसी और क्लस्टर बसों में फ्री सफर कराना है। साथ ही 'वन नेशन, वन कार्ड' पहल के तहत एक ही स्मार्ट कार्ड के जरिए कई पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम तक ऐक्सेस की सुविधा देना है। हर पिंक कार्ड को बेनिफिशियरी के आधार और मोबाइल नंबर से लिंक किया जाएगा ताकि उम्र, जेंडर और रहने की जगह वेरिफाई की जा सके।

पिंक टिकट की जगह लेगा यह कार्ड

अधिकारियों ने कहा है कि यह कार्ड अब पुराने कागज वाले पिंक टिकट की जगह लेगा। इससे टच-फ्री यात्रा, डिजिटल यात्रा रिकॉर्ड मेंटेन करने और रेवेन्यू अकाउंटिंग में ट्रांसपेरेंसी के बेहतर होने की उम्मीद है।

DTC और क्लस्टर बसों में यात्रा फ्री

अधिकारी ने कहा कि दिल्ली की योग्य महिला निवासियों के लिए DTC और क्लस्टर बसों में यात्रा फ्री होगी। इस कार्ड का इस्तेमाल दिल्ली मेट्रो और रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) जैसी दूसरी पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विस पर पेड यात्राओं के लिए भी किया जा सकेगा। इससे यात्री अलग-अलग नेटवर्क पर एक कार्ड का इस्तेमाल कर सकेंगे।

इन जगहों पर बनाए गए केंद्र

अधिकारियों ने बताया है कि ये कार्ड बनाने के लिए कई केंद्र बनाए गए हैं जिनमें जिला मजिस्ट्रेट और एसडीएम दफ्तरों के साथ दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन यानी डीटीसी की कुछ खास जगहें भी शामिल हैं और कुल 50 केंद्रों में से 20 केंद्र तो डीटीसी ही चला रही है।

तीन तरह के कार्ड

इस प्रोग्राम के तहत 3 तरह के मोबिलिटी कार्ड जारी किए जाएंगे। दिल्ली की निवासी महिलाओं के लिए पिंक, सामान्य यात्रियों के लिए ब्लू और मंथली पास यूजर्स के लिए ऑरेंज कार्ड जारी किए जाएंगे। पहले फेज में पिंक और ब्लू कार्ड जारी किए जा रहे हैं। ऑरेंज कार्ड बाद में लाया जाएगा। डीटीसी ने हिंडन मर्केंटाइल लिमिटेड (मुफिनपे) और एयरटेल पेमेंट्स बैंक को भी कॉमन मोबिलिटी कार्ड जारी करने की मंजूरी दे दी है। ये कार्ड शहर की बसों और मेट्रो के पुराने किराए वाले सिस्टम के साथ मिलकर काम करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड के लिए कैसे करें अप्लाई, कौन से डॉक्यूमेंट होंगे जरूरी?
ये भी पढ़ें:पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए फॉर्म नहीं भरना है; आधार के साथ और क्या चाहिए
ये भी पढ़ें:पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड कहां बन रहा है, दिल्ली में 50 सेंटर्स की पूरी लिस्ट
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।