saheli pink smart card will be launched on 2nd march know how to apply online सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड के लिए कैसे करें अप्लाई, कौन से डॉक्यूमेंट होंगे जरूरी?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड के लिए कैसे करें अप्लाई, कौन से डॉक्यूमेंट होंगे जरूरी?

दिल्ली सरकार की 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड' योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह डिजिटल कार्ड पुराने कागजी टिकटों की जगह लेगा, जिससे यात्रा सुगम होगी।

Sun, 1 March 2026 08:16 PMKrishna Bihari Singh हिन्दुस्तान टाइम्स, शिव्या कनौजिया, नई दिल्ली
share
सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड के लिए कैसे करें अप्लाई, कौन से डॉक्यूमेंट होंगे जरूरी?

रहदिल्ली में कल यानी दो मार्च को 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड' योजना लॉन्च की जाएगी। दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (डीटीसी) राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को बेहतर बनाने के मकसद से बस यात्रा के लिए एक पिंक कार्ड शुरू करेगा। सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड मौजूदा पिंक पेपर टिकटों की जगह लेगा। यह महिलाओं को कंडक्टर से बार-बार बात किए बिना यात्रा करने की इजाजत देगा।

किन्हें मिलेगा यह कार्ड?

1- आवेदक महिला दिल्ली की होनी चाहिए।

2- उम्र 12 साल या उससे उससे होनी चाहिए।

कौन से दस्तावेज जरूरी?

1- आधार कार्ड या वोटर ID जैसे वैध पहचान पत्र होने चाहिए।

2- पासपोर्ट-साइज फोटो।

3- एड्रेस प्रूफ

4- वैलिड मोबाइल नंबर या ईमेल ID

ऑनलाइन कैसे करें अप्लाई?

योग्य आवेदक महिलाएं इन स्टेप्स का पालन करके आधिकारिक DTC या दिल्ली ट्रांसपोर्ट पोर्टल के पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

1. आधिकारिक डीटीसी या दिल्ली ट्रांसपोर्ट वेबसाइट पर जाएं।

2. फिर ऑनलाइन पिंक सहेली कार्ड का आवेदन फॉर्म भरें।

3. जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

4. फॉर्म सबमिट करें और वेरिफिकेशन का इंतजार करें।

5. अप्रूवल के बाद कार्ड रजिस्टर्ड पते पर पोस्ट से भेज दिया जाएगा।

राष्ट्रपति कल करेंगी कई कल्याणकारी योजनाओं का श्रीगणेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को दिल्ली में महिलाओं से संबंधित 4 कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत करेंगी। इनमें 'सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड' योजना भी शामिल है। पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड योजना नाम की यह योजना दिल्ली की 12 साल और उससे ज्यादा उम्र की लड़कियों और महिलाओं को DTC बसों में फ्री अनलिमिटेड यात्रा की सुविधा देती है।

टॉप-अप के बाद दिल्ली मेट्रो में भी हो सकेगा इस्तेमाल

पिंक स्मार्ट कार्ड एक डिजिटल पहचान पत्र की तरह काम करेगा। इसमें आवेदक का नाम, फोटो, QR कोड और दूसरी बेसिक जानकारी दिखाई देगी। यात्री बस कार्ड रीडर पर टैप करके अपनी सीट ले सकते हैं। टॉप-अप के बाद इस कार्ड का इस्तेमाल दिल्ली मेट्रो में यात्रा के लिए भी किया जा सकता है।

कार्यक्रम के लिए कल ट्रैफिक की पाबंदियां

डीसीपी ट्रैफिक सेंट्रल रेंज निशांत गुप्ता ने कहा कि इस प्रोग्राम के लिए बसें सुबह करीब 8:30 बजे आनी शुरू होंगी। करीब 400 बसें इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचेंगी। 10 हजार लाभार्थी और करीब 500 से 600 गाड़ियां आएंगी। बसों का आना-जाना सुबह 8:30 बजे शुरू होगा। इसलिए विकास मार्ग और महात्मा गांधी मार्ग पर भीड़ रहेगी इसलिए लोगों से महात्मा गांधी मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और विकास मार्ग से बचने की सलाह दी जाती है। सुबह 10:30 से 11:30 बजे के बीच कुछ VIP मूवमेंट होंगे इसलिए उक्त रूट थोड़े समय के लिए ही डायवर्ट किए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:DTC का ‘सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड’ 2 को होगा लॉन्च, राष्ट्रपति करेंगी शुभारंभ
ये भी पढ़ें:दिल्ली के इस इलाके में रहते हैं सबसे ज्यादा पेंशनभोगी, जानिए कहां हैं सबसे कम
ये भी पढ़ें:दिल्ली के सरकारी स्कूलों में सुबह में भोजन, CM रेखा गुप्ता ने शुभारंभ किया
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।