tragic accident in Greater Noida 3 year old boy fell from the 12th floor while playing खेलते हुए 12वीं मंजिल से गिरा 3 साल का मासूम, ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

खेलते हुए 12वीं मंजिल से गिरा 3 साल का मासूम, ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा पश्चिम में शनिवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां गौर सिटी-1 की सातवें एवेन्यू सोसाइटी में बारहवीं मंजिल से गिरने के कारण 3 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई।

Sat, 21 March 2026 12:04 PMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, वार्ता, ग्रेटर नोएडा
share
खेलते हुए 12वीं मंजिल से गिरा 3 साल का मासूम, ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा

उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला के ग्रेटर नोएडा पश्चिम में शनिवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां गौर सिटी-1 की सातवें एवेन्यू सोसाइटी में बारहवीं मंजिल से गिरने के कारण 3 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई।

पुलिस ने आज जानकारी देते हुए बताया कि बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल से सूचना मिली कि 3 साल के बच्चे को मृत अवस्था में लाया गया है। जांच में सामने आया कि बच्चा फ्लैट की बारहवीं मंजिल की बालकनी में खेल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा में SHO और SI सस्पेंड, रेप मामले में धाराओं को नजरअंदाज करने का आरोप

बिसरख थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला हादसा प्रतीत हो रहा है हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है। एवं मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम की असमय मौत से पूरे सोसाइटी परिसर में गहरा शोक व्याप्त है। स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेनो वेस्ट तक मेट्रो का डीपीआर तैयार, 5 स्टेशन बनेंगे

इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर हाईराइज इमारतों में सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि, बालकनी की रेलिंग की ऊंचाई और मजबूती की नियमित जांच होनी चाहिए, बच्चों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त ग्रिल या नेट लगाए जाने चाहिए, छोटे बच्चों को बालकनी में अकेला न छोड़ा जाए। लोगों का मानना है कि जरा सी लापरवाही भी ऐसे हादसों का कारण बन सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धर्म छिपाकर फंसाया, धमकी देकर रेप किया और पैसे भी ऐंठे, नोएडा में लव-जिहाद

यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि आधुनिक हाईराइज जीवनशैली में सुरक्षा उपायों को नजरअंदाज करना कितना खतरनाक हो सकता है। प्रशासन और सोसाइटी प्रबंधन के साथ-साथ अभिभावकों को भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।