Love Jihad in Noida Trapped by concealing religion raped and extorted money by making videos धर्म छिपाकर फंसाया, धमकी देकर रेप किया, वीडियो बनाकर लाखों रुपए ऐंठे; नोएडा में लव-जिहाद, Ncr Hindi News - Hindustan
More

धर्म छिपाकर फंसाया, धमकी देकर रेप किया, वीडियो बनाकर लाखों रुपए ऐंठे; नोएडा में लव-जिहाद

नोएडा में लव जिहाद से जुड़ा एक मामला सामने आया है। एक विशेष समुदाय के युवक ने धर्म छिपाकर हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद शादी का झांसा देकर आपत्तिजनक वीडियो बनाया। उसे वायरल करने की धमकी देकर रेप किया और पीड़िता से लाखों रुपये ऐंठ लिए।

Wed, 18 March 2026 06:24 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, नोएडा
share
धर्म छिपाकर फंसाया, धमकी देकर रेप किया, वीडियो बनाकर लाखों रुपए ऐंठे; नोएडा में लव-जिहाद

नोएडा में लव जिहाद से जुड़ा एक मामला सामने आया है। एक विशेष समुदाय के युवक ने धर्म छिपाकर हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद शादी का झांसा देकर आपत्तिजनक वीडियो बनाया। उसे वायरल करने की धमकी देकर रेप किया और पीड़िता से लाखों रुपये ऐंठ लिए।

नोएडा के फेज-3 थाना क्षेत्र में रहने वाली इस युवती से जुड़ा मामला सामने आने के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर हंगामा किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली है। पिछले कई वर्षों से फेज-3 थाना क्षेत्र में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घंटेभर का सफर 20 मिनट में, एक भी सिग्नल नहीं; दिल्ली सरकार के 2 तोहफे, कई फायदे

करीब दो वर्ष पूर्व सोशल मीडिया के जरिये उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। विशेष समुदाय के युवक ने उन्हें बताया कि वह मूलरूप से मध्य प्रदेश के जिला मंदसौर का रहने वाला है। आरोपी ने खुद को पीड़िता के धर्म का ही बताया। युवक ने उसे शादी का झांसा दिया।

दोनों लिवइन में रहने लगे। इसी दौरान आरोपी ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार में लाखों रुपये ऐंठ लिए। आरोप है कि कुछ दिन पहले ही उन्हें पता चला कि आरोपी विशेष समुदाय का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा के ITBP गोलचक्कर पर नहीं लगेगा जाम; कई चौराहों का होगा कायाकल्प

पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करने की धमकी दी। आरोपी नोएडा छोड़कर भाग गया। पीड़िता का कहना है कि वह एक माह से पुलिस से गुहार लगा रही थी। इसी बीच महिला हिंदू संगठन के संपर्क में आई। मंगलवार शाम बजरंग दल के कार्यकर्ता फेज-3 थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने और महिला उपनिरीक्षक पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जुलाई तक होंगे शुरू 2 नए यू-टर्न, 20 सोसाइटियों तक फायदा
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।