दिल्ली की इस सड़क पर 2 महीने तक डिस्टर्ब रहेगा ट्रैफिक, आज राजघाट मार्ग पर डायवर्जन
न्यू रोहतक रोड पर पाइप लाइन बिछाने के काम की वजह से सड़क का एक लेन 30 जून तक बाधित जारी रहेगा। दिल्ली जल बोर्ड इस रोड पर कमल टी-पॉइंट से आनंद पर्वत गली नंबर 10 तक भूमिगत पाइप लाइन बिछाने का कार्य कर रहा है। इस कार्य के चलते सड़क की एक लेन बाधित रहेगा।

Delhi traffic update: न्यू रोहतक रोड पर पाइप लाइन बिछाने के काम की वजह से सड़क का एक लेन 30 जून तक बाधित जारी रहेगा। दिल्ली जल बोर्ड इस रोड पर कमल टी-पॉइंट से आनंद पर्वत गली नंबर 10 तक भूमिगत पाइप लाइन बिछाने का कार्य कर रहा है। इस कार्य के चलते सड़क की एक लेन बाधित रहेगा।
30 जून तक जारी रहेगा काम
ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि यह कार्य 30 जून तक जारी रहेगा। ऐसे में वाहन चालक सुबह 7 बजे से रात 11 बजे के बीच कमल टी-पॉइंट से जखीरा फ्लाईओवर और आनंद पर्वत के बीच के मार्ग पर आवाजाही करने से बचें। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि जखीरा फ्लाईओवर या पंजाबी बाग जाने वाले वाहन चालक कमल टी-पॉइंट से दायीं ओर स्वामी नारायण मार्ग लेकर पुरानी रोहतक रोड के जरिए जखीरा अंडरपास पहुंच सकते हैं।
वैकल्पिक व्यवस्था
ईदगाह या रानी झांसी फ्लाईओवर की तरफ से आने वाले वाहन चालक न्यू रोहतक रोड से बचें और रानी झांसी फ्लाईओवर के साथ-साथ सर्विस रोड लेकर राम बाग रोड व रोड नंबर 40 से पुरानी रोहतक रोड पर जाएं। बसों और भारी वाहनों को कमल टी-पॉइंट से दायीं ओर स्वामी नारायण मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा, उन्हें वहां से बायीं ओर पुरानी रोहतक रोड पर मुड़ना होगा।
राजघाट मार्ग पर आज डायवर्जन
राजघाट स्थित महात्मा गांधी स्मृति स्थल पर बुधवार को कार्यक्रम होगा। इसमें कई वीवीआईपी हिस्सा लेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर बताया कि सुबह नौ से 11 बजे के बीच राजघाट चौक, आईटीओ चौक, दिल्ली गेट चौक, गुरु नानक चौक, राजघाट डीटीसी डिपो और आईपी फ्लाईओवर से यातायात डायवर्ट किया जा सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि बहादुर शाह जफर मार्ग पर आईटीओ चौक से दिल्ली गेट, शांतिवन चौक से आईपी फ्लाईओवर और आसफ अली रोड सहित कई सड़कों पर प्रतिबंध रहेगा।




साइन इन