Delhi NCR Bad Weather 5 flights divert Indigo air india Spice jet Airport Issue advisory दिल्ली-NCR में बिगड़ा मौसम, 5 उड़ानें डायवर्ट; एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली-NCR में बिगड़ा मौसम, 5 उड़ानें डायवर्ट; एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली एनसीआर में मंगलवार को एक बार फिर मौसम में बदलाव देखा गया। कई इलाकों में आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों में ओले भी गिरे।

Tue, 5 May 2026 09:35 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, पीटीआई
share
दिल्ली-NCR में बिगड़ा मौसम, 5 उड़ानें डायवर्ट; एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली एनसीआर में मंगलवार को एक बार फिर मौसम में बदलाव देखा गया। कई इलाकों में आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों में ओले भी गिरे। इस खराब मौसम का असर उड़ानों पर भी देखा गया। जानकारी के मुताबिक , मंगलवार शाम को खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर पांच उड़ानों का डायवर्ट किया गया। अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने वाली पांच उड़ानों का मार्ग बदल दिया गया। आईजीआई एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है और यहां हर रोज 1,300 से अधिक फ्लाइट ऑपरेट होती हैं।

वहीं एयरपोर्ट की तरफ से यात्रियों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है। इसमें बताया गया था खराब मौसम के चलते कई फ्लाइट लेट हो सकती है। ऐसे में यात्रियों को संबंधित एयरलाइन से लेटेस्ट स्टेटस लेने की अपील की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में ड्रग माफिया के ठिकानों पर गरजा बुलडोजर, अवैध निर्माण जमींदोज

मंगलवार रात को भी आंधी तूफान की चेतावनी

मौसम विभाग ने मंगलवार रात को भी कई इलाकों में आधी तूफान औऱ बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इससे पहले सोमवार देर रात भी गरज के साथ बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया थी और अगले कुछ घंटों में दिल्ली में ओलावृष्टि, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में बदला मौसम, कई इलाकों में भारी बारिश, द्वारका में गिरे ओले
ये भी पढ़ें:दिल्ली के शिक्षकों की हुई बल्ले-बल्ले, 14000 रुपये बढ़कर मिलेगी सैलरी

मौसम विभाग ने कहा कि कश्मीरी गेट, इंडिया गेट, अक्षरधाम, सफदरजंग, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, डिफेंस कॉलोनी और लाजपत नगर सहित दिल्ली के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने के साथ बारिश होने का अनुमान है, जिसमें हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

भाषा से इनपुट

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।