Traffic curbs, diversions in central, north Delhi for tribal congregation at Red Fort on May 24 दिल्ली में रविवार को लाल किले पर बड़ा आयोजन, जुटेंगे 1 लाख लोग; परेशानी से बचाने पुलिस ने सुझाए वैकल्पिक रास्ते, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में रविवार को लाल किले पर बड़ा आयोजन, जुटेंगे 1 लाख लोग; परेशानी से बचाने पुलिस ने सुझाए वैकल्पिक रास्ते

पुलिस ने बताया कि इस आयोजन के दौरान बड़े जुलूसों के निकलने और वहां भारी संख्या में लोगों के जमा होने के कारण कई इलाकों में वाहनों का ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका है। इसलिए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे प्रभावित रास्तों पर गैर-जरूरी यात्रा से बचें।

Sat, 23 May 2026 09:14 PMSourabh Jain पीटीआई, नई दिल्ली
share
दिल्ली में रविवार को लाल किले पर बड़ा आयोजन, जुटेंगे 1 लाख लोग; परेशानी से बचाने पुलिस ने सुझाए वैकल्पिक रास्ते

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मध्य और उत्तरी इलाकों में रविवार (24 मई) को होने वाले कई कार्यक्रमों के मद्देनजर लोगों को परेशानी से बचाने के लिए यातायात पुलिस ने एक बेहद जरूरी एडवाइजरी (सलाह) जारी की है। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि रविवार को लाल किले पर 'जनजाति सांस्कृतिक समागम' का आयोजन हो रहा है, साथ ही इस कार्यक्रम की वजह से आयोजनस्थल मार्ग पर कई शोभायात्राएं भी निकाली जाएंगी, जिसकी वजह से यातायात के बड़े पैमाने पर प्रभावित रहने की संभावना है, ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने बड़े स्तर पर रूट डायवर्जन और प्रतिबंधों की घोषणा की है। पुलिस का अनुमान है कि इस कार्यक्रम में लगभग एक लाख लोग शामिल हो सकते हैं।

एडवाइजरी में पुलिस ने बताया कि 'जनजाति जागृति समिति' द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारियों के अंतर्गत दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से कई भव्य 'शोभा यात्राएं' निकाली जाएंगी। ये यात्राएं श्यामगिरी मंदिर, रामलीला मैदान, राजघाट, कुदेसिया पार्क और अजमेरी गेट से शुरू होकर अंत में लाल किले पर जाकर मिलेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विदेश यात्राओं पर रोक, निरीक्षण पर जाएं साथ; किस विभाग ने जारी किया ऐसा आदेश

इन रास्तों पर दिखेगा सबसे ज्यादा असर

इन्हीं सब आयोजनों को देखते हुए यातायात पुलिस ने नेताजी सुभाष मार्ग, JLN मार्ग, लोथियन रोड, GT करनाल रोड, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, आसिफ अली रोड, DBG रोड और आसपास के इलाकों सहित प्रमुख सड़कों के लिए ट्रैफिक प्रतिबंध व मार्ग परिवर्तन लागू किए हैं।

दोपहर 12 बजे से रात 3 बजे तक ये रास्ते रहेंगे बंद

पुलिस एडवायजरी के अनुसार नेताजी सुभाष मार्ग पर दिल्ली गेट चौक से छत्ता रेल तक, दोनों तरफ का यातायात दोपहर 12 बजे से लेकर रात 3 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा। साथ ही निषाद राज मार्ग पर भी रात 3 बजे तक यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे।

किस मार्ग पर कब से कब तक रहेगा यातायात बंद

जीटी करनाल रोड (लाला हरदेव सहाय मार्ग)-शास्त्री पार्क से तीस हजारी (दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक)

बुलेवार्ड रोड - खोया मंडी युधिस्टर सेतु के नीचे रिंग रोड तक यू-टर्न (दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक)

शाम नाथ मार्ग (दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक)

लोथियन रोड (दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक)

हैमिल्टन रोड - पुल डफरिन से केला घाट (दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक)

श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग - कोडिया पुल से छत्ता रेल (दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक)

नेताजी सुभाष मार्ग - दिल्ली गेट चौक से छत्ता रेल (दोनों कैरिजवे) (दोपहर 12 बजे से रात 3 बजे तक)

JLN मार्ग - अजमेरी गेट चौक से गुरु नानक चौक (दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक)

चमन लाल मार्ग (दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक)

आसिफ अली रोड - तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट चौक (दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक)

जवाहर लाल नेहरू मार्ग - राजघाट से दिल्ली गेट (दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक)

निशाद राज मार्ग (दोनों कैरिजवे) (दोपहर 12 बजे से रात 3 बजे तक)

मिंटो रोड रेड लाइट से आर/ए कमला मार्केट (दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक)

DBG रोड - आर/ए झंडेवालान से अजमेरी गेट (दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक)

इन स्थानों पर भी प्रभावित रह सकता है ट्रैफिक

पुलिस ने बताया कि इसके अलावा राजपुरा रोड, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, सलीमगढ़ बाईपास के पास रिंग रोड, ITO, BSZ मार्ग, DDU मार्ग, मिंटो रोड, चावड़ी बाजार और देशबंधु गुप्ता रोड पर भी ट्रैफिक प्रभावित होने की संभावना है और इन जगहों पर भारी जाम की स्थित बन सकती है

पुलिस ने बताया कि प्रतिबंध की अवधि के दौरान बसों और कमर्शियल वाहनों को बाराखंभा, झंडेवालान और दिल्ली गेट जैसे कई पॉइंट्स से दूसरे रास्तों पर भेजा जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के इस पार्क में 'बकरी बाजार' पर विवाद; MCD का ऐक्शन, पुलिस ने भी दिया साथ

रेलवे स्टेशन जाने वालों के लिए विशेष व्यवस्था

इस एडवायजरी में पुलिस ने बताया कि कार्यक्रम की वजह से पुराने दिल्ली रेलवे स्टेशन, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और कश्मीरी गेट ISBT जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं और वैकल्पिक रास्ते भी सुझाए हैं।

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री: नेताजी सुभाष मार्ग और लोथियन रोड पर प्रतिबंधों के कारण, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को रानी झांसी फ्लाईओवर, मोरी गेट और पुल डफरिन वाले रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री: अजमेरी गेट की तरफ जाने वाले यात्रियों को देशबंधु गुप्ता (DBG) रोड से बचने और इसकी बजाय रानी झांसी रोड, पंचकुइयां रोड और मिंटो रोड का इस्तेमाल करते हुए स्टेशन पहुंचने की सलाह दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 जून तक सौंप दो दिल्ली जिमखाना क्लब परिसर, सरकार का आदेश; क्यों हुआ फैसला?

इसके साथ ही ट्रेन या बस छूटने के डर से बचने के लिए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय से पर्याप्त पहले अपने घरों से निकलें और सार्वजनिक परिवहन (जैसे दिल्ली मेट्रो) का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करते हुए स्टेशन या बस स्टैण्ड पहुंचे।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।