delhi goat market dispute mcd cancelled to use nehru hill park near ramlila maidan for eid दिल्ली के इस पार्क में 'बकरी बाजार' पर विवाद; MCD का ऐक्शन, पुलिस ने भी दिया साथ, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के इस पार्क में 'बकरी बाजार' पर विवाद; MCD का ऐक्शन, पुलिस ने भी दिया साथ

रामलीला मैदान के पास नेहरू हिल पार्क को ईद के इस्तेमाल के लिए दी गई मंजूरी अब रद्द कर दी गई है। एमसीडी की ओर से यह ऐक्शन लिया गया है। इस पार्क में अवैध रूप से बकरियों की खरीद-बिक्री किए जाने का आरोप लग रहे थे।

Sat, 23 May 2026 05:57 PMKrishna Bihari Singh पीटीआई, नई दिल्ली
share
दिल्ली के इस पार्क में 'बकरी बाजार' पर विवाद; MCD का ऐक्शन, पुलिस ने भी दिया साथ

रामलीला मैदान के पास नेहरू हिल पार्क में बकरियों की अवैध खरीद-बिक्री की शिकायत मिलने पर एमसीडी ने ऐक्शन लिया है। एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक, MCD ने ईद के लिए जगह के इस्तेमाल की मंजूरी रद्द कर दी है। एमसीडी के बागवानी विभाग ने शर्तों के उल्लंघन का हवाला देते हुए पार्क को खाली कराने का आदेश जारी करते हुए पुलिस से भी मदद मांगी थी। गौरतलब है कि दिल्ली बीजेपी ने पार्क को आवंटित किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई थी।

तुरंत प्रभाव से रद्द की मंजूरी

बागवानी विभाग की ओर से शनिवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में बताया गया कि रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि को 21 से 27 मई तक रामलीला मैदान के पास नेहरू हिल पार्क के इस्तेमाल के लिए दी गई मंजूरी को तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। इससे पहले विभाग ने 12 और 14 मई को दिल्ली पुलिस में एक शिकायत दी थी।

शर्तों की धज्जियां उड़ाने का आरोप

इसमें कहा गया था कि पार्क का कथित तौर पर बकरियों की खरीद-बिक्री के लिए अवैध रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है। एमसीडी की ओर से जारी आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि चूंकि आवंटित जगह यानी नेहरू हिल पार्क के लिए दी गई मंजूरी की शर्तों की धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। इस वजह से पार्क के इस्तेमाल को लेकर दी गई मंजूरी को ही रद्द किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाय को मारना ईद का हिस्सा नहीं, बकरीद से पहले बंगाल में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

पुलिस से भी मांगी थी मदद

जारी आदेश में तुरंत जगह को खाली करने को कहा गया था। यही नहीं पार्क से संबंधित सभी अवैध गतिविधियों को बंद करने के भी आदेश दिए गए थे। आदेश का पालन कराने के लिए आईपी एस्टेट पुलिस स्टेशन से मदद मांगी गई। अधिकारियों ने बताया कि विभाग ने 12 मई और 14 मई को शिकायतें दर्ज कराई थीं। इसके बाद पुलिस ऐक्टिव हो गई थी और उसने 15 मई को पार्क को खाली करा लिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में कल से फिर बरसेगी आग; 2 दिन लू चलने का ऑरेंज अलर्ट, 29 मई तक का अपडेट

हो रहा था विरोध

दिल्ली BJP का दावा था कि MCD की ओर से दी गई मंजूरी लगभग 1.07 लाख रुपये का भुगतान करने के बाद दी गई थी। कुछ निवासियों और BJP पदाधिकारियों ने ऐसी मंजूरी प्रदान किए जाने का विरोध किया था। विरोध करने वालों की ओर से कहा गया था कि इस मंजूरी का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। मंजूरी के जरिए पार्क में एक अवैध बकरी बाजार लगाया जा रहा है। फिर दिल्ली BJP पदाधिकारी अमित गुप्ता की अगुवाई में एक डेलिगेशन ने सीएम रेखा गुप्ता से मिलकर मंजूरी को रद्द करने की मांग की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हाईटेक होंगे दिल्ली के रजिस्ट्रार कार्यालय, दलालों से मिलेगी मुक्ति
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।