tractor trolley crushed female teacher who Standing by the roadside waiting for someone सड़क किनारे खड़ी होकर किसी का इंतजार कर रही थी, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिला टीचर को कुचला; मौत, Ncr Hindi News - Hindustan
More

सड़क किनारे खड़ी होकर किसी का इंतजार कर रही थी, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिला टीचर को कुचला; मौत

गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बंथला चिरोड़ी रोड पर स्कूटी के पास खड़ी शिक्षिका को तेज रफ्तार ईंट से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। शिक्षिका रोड किनारे खड़े होकर महिला साथी का इंतजार कर रही थी। 

Thu, 21 May 2026 07:24 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, लोनी
share
सड़क किनारे खड़ी होकर किसी का इंतजार कर रही थी, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिला टीचर को कुचला; मौत

गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बंथला चिरोड़ी रोड पर स्कूटी के पास खड़ी शिक्षिका को तेज रफ्तार ईंट से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। शिक्षिका रोड किनारे खड़े होकर महिला साथी का इंतजार कर रही थी। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है।

टीला मोड़ थाना क्षेत्र की भारत सिटी सोसाइटी में रहने वाली 55 वर्षीय चेताली बनर्जी पत्नी देवाशीष बनर्जी बंथला चिरोडी रोड स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं। पति देवाशीष चटर्जी नोएडा में प्राइवेट नौकरी करते हैं,जबकि दो पुत्र ओरित्रो और स्नेहआशीष पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पत्नी बुधवार सुबह करीब सात बजे स्कूल जाने के लिए स्कूटी पर सोसाइटी से निकली थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हापुड़ की ओर एनएच-9 पर 3 दिन नहीं चलेंगे कमर्शियल वाहन, रूट प्लान जारी

पति ने बताया कि करीब सवा सात बजे जब वह बंथला चिरोड़ी रोड स्थित आईसीडी कंटेनर डिपो के सामने पहुंची। वह स्कूटी को रोड किनारे खड़ी कर महिला साथी का इंतजार कर रही थी, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ईंट से भरे ट्रैक्टर चालक ने रोड पर खड़ी पत्नी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गिर गई और तेज रफ्तार ट्रैक्टर का पहिया पत्नी के सिर पर चढ़ गया और उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद चालक मौके से ट्रैक्टर समेत फरार हो गया। राहगीरों ने मामला हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतका के पति को हादसे की जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौशांबी डिपो से लंबी दूरी के लिए इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी, कई सुविधाएं मिलेंगी

सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के पति की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ट्रैक्टर चालक मोहित उर्फ मोनू निवासी बेहटा हाजीपुर को गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया है। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

टक्कर लगने से दो महिलाएं घायल

उधर, गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के राजेंद्रनगर सेक्टर-तीन में तेज रफ्तार बाइक ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला के पति ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड, चेन छिनैती रोकने में भी हुए थे नाकाम

नारायण होम निवासी चंदन सिंह ने पुलिस को बताया कि 16 मई को उनकी पत्नी मोहिनी बाजार से लौट रही थीं। राजेंद्रनगर सेक्टर तीन में शिव मंदिर के पास पहुंची बाइक ने मोहिनी को टक्कर मार दी। बाद में उसी बाइक ने एक अन्य महिला को भी टक्कर मारी। हादसे में मोहिनी और दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। चंदन के अनुसार, बाइक की टक्कर से उनकी पत्नी के दोनों हाथ टूट गए और सिर में भी गंभीर चोट लगी है। दूसरी महिला की भी हालत गंभीर बनी हुई है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।