Toll Rates on Yamuna Expressway Set to increase यमुना एक्सप्रेसवे पर बढ़ेंगी टोल दरें, लाखों यात्रियों को लगेगा झटका; कंपनी ने भेजा प्रस्ताव, Ncr Hindi News - Hindustan
More

यमुना एक्सप्रेसवे पर बढ़ेंगी टोल दरें, लाखों यात्रियों को लगेगा झटका; कंपनी ने भेजा प्रस्ताव

यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर महंगा होने के आसार हैं। एक्सप्रेसवे का संचालन कर रही कंपनी सुरक्षा रियलटी ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) को टोल दरों में साढ़े तीन से पांच प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलने पर लाखों यात्रियों को अधिक टोल चुकाना पड़ेगा।

Wed, 13 May 2026 05:51 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
यमुना एक्सप्रेसवे पर बढ़ेंगी टोल दरें, लाखों यात्रियों को लगेगा झटका; कंपनी ने भेजा प्रस्ताव

यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर महंगा होने के आसार हैं। एक्सप्रेसवे का संचालन कर रही कंपनी सुरक्षा रियलटी ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) को टोल दरों में साढ़े तीन से पांच प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलने पर लाखों यात्रियों को अधिक टोल चुकाना पड़ेगा।

यीडा के अधिकारी ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल दरों में पिछली बार अक्तूबर 2024 में 3.78 प्रतिशत का इजाफा किया गया था। अब सुरक्षा रियलटी ने होलसेल प्राइस इंडेक्स (डब्ल्यूपीआई) के आधार पर नई दरें लागू करने का प्रस्ताव भेजा है। कंपनी का कहना है कि रियायत समझौते (कंसेशन एग्रीमेंट) के तहत हर वर्ष टोल दरों में संशोधन का प्रावधान है।

प्रस्ताव के अनुसार कार, बस और ट्रकों समेत सभी श्रेणियों के वाहनों के टोल शुल्क में वृद्धि हो सकती है। यदि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो ग्रेनो से आगरा तक सफर करने वाले लाखों यात्रियों को अधिक टोल चुकाना पड़ेगा। नोएडा एयरपोर्ट शुरू होने के बाद एक्सप्रेसवे पर वाहनों का दबाव बढ़ने की संभावना को देखते हुए कंपनी ने संशोधित दरें लागू करने की तैयारी की है। हालांकि, यीडा के अधिकारियों का कहना है कि प्रस्ताव का परीक्षण हो रहा है। सभी पहलुओं पर विचार के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसको लेकर कंपनी और यीडा अधिकरियों के बीच बैठक भी हो चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा में 300 रुपये नहीं दिए तो पेंटर की चाकू घोंपकर हत्या, मिली उम्रकैद

यीडा ने कई कनेक्टिविटी का तर्क दिया

यीडा ने बताया कि वर्ष 2021-22 के बाद वर्ष 2024-25 में एक्सप्रेसवे की टोल दरों में 3.78 प्रतिशत का इजाफा किया गया था। यह रियायत एक्सप्रेसवे पर कम वाहनों और अन्य कारणों को आधार पर दी गई थी, लेकिन अब नोएडा एयरपोर्ट शुरू होने के बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर यातायात का दबाव बढ़ेगा। साथ ही, यमुना एक्सप्रेसवे को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जोड़ने का काम चल रहा है। वहीं, गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे प्रस्तावित है। ऐसे में अब वाहनों में कोई कमी नहीं होगी। कंपनी के साथ वार्ता कर टोल दरें न बढ़ाने को लेकर प्रयास जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा में थूककर पिज्जा बनाने का वीडियो वायरल, हंगामे के बाद पकड़ा गया मुजम्मिल

एक्सप्रेसवे पर वर्ष 2048 तक टोल लगेगा

यमुना एक्सप्रेसवे को जेपी इंफ्राटेक ने वर्ष 2012 में निर्मित कर संचालित किया था। जेपी इंफ्राटेक का अधिग्रहण करने वाली कंपनी सुरक्षा रियलटी के पास एक्सप्रेसवे के रखरखाव की जिम्मेदारी है। एक्सप्रेसवे पर वर्ष 2048 तक टोल टैक्स वसूला जाएगा। एक्सप्रेसवे पर वर्तमान में करीब 50 हजार वाहन प्रतिदिन दौड़ते हैं। एयरपोर्ट शुरू होने के बाद इनकी संख्या बढ़ेगी। वहीं, दिल्ली-मुंबई और केजीपी के जुड़ने के बाद यह आंकड़ा एक लाख से अधिक हो जाएगा।

अधिकारियों ने क्या कहा

सुरक्षा रियलटी कंपनी के सीईओ अभिजीत गोहिल ने कहा कि टोल में वृद्धि के लिए अक्तूबर 2025 में ही प्रस्ताव भेज दिया था। कंसेशन एग्रीमेंट के हिसाब से प्रति वर्ष टोल बढ़ाने का नियम है, लेकिन वर्ष 2024 के बाद से टोल नहीं बढ़ा। वहीं, यीडा के सीईओ आरके सिंह ने कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल दरें बढ़ाने का प्रस्ताव आया है₹। इस पर फिलहाल मंथन चल रहा। अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा एयरपोर्ट पर ‘अकासा’ 16 जून से शुरू करेगी उड़ानें, जानें रूट, टाइम व किराया

ग्रेटर नोएडा से आगरा तक टोल दरें

वाहन वर्तमान नई अनुमानित दरें

दो पहिया 247.5 रुपये 256.16 रुपये

कार/जीप 486.75 रुपये 503.79 रुपये

हल्के वाहन 759 रुपये 785.57 रुपये

बस/ट्रक 1542.75 रुपये 1596.75 रुपये

(नई अनुमानित दरें 3.50 प्रतिशत के हिसाब से हैं, निर्णय होने के बाद इनमें कमी व बढ़त संभव है।)

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।