Akasa Air to start flights from noida airport on june 16 check routes timings and and fare नोएडा एयरपोर्ट पर अकासा एयरलाइंस 16 जून से शुरू करेगी उड़ानें, जानें रूट, टाइम और किराया, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नोएडा एयरपोर्ट पर अकासा एयरलाइंस 16 जून से शुरू करेगी उड़ानें, जानें रूट, टाइम और किराया

इंडिगो एयरलाइंस के बाद अब अकासा एयर एयरलाइंस (Akasa Air) ने भी नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने के लिए अपना फ्लाइट शेड्यूल जारी कर दिया है। कंपनी ने यहां टिकट बुकिंग सेवा भी शुरू कर दी है।

Tue, 12 May 2026 07:20 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
नोएडा एयरपोर्ट पर अकासा एयरलाइंस 16 जून से शुरू करेगी उड़ानें, जानें रूट, टाइम और किराया

जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान शुरू करने के लिए इंडिगो एयरलाइंस के बाद अब अकासा एयर एयरलाइंस (Akasa Air) ने भी अपना फ्लाइट शेड्यूल जारी कर दिया है। कंपनी ने सोमवार को 16 जून से उड़ानें शुरू करने का ऐलान कर बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए टिकट बुकिंग सेवा शुरू कर दी है।

अकासा एयर एयरलाइन के सह संस्थापक एवं चीफ कमर्शियल ऑफिसर आनंद श्रीनिवासन ने कहा कि नोएडा एयरपोर्ट आधुनिक सुविधाओं और बेहतर कनेक्टिविटी के कारण भविष्य में बड़ा एविएशन हब बनेगा। बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए सीधी उड़ानों की अच्छी मांग है और आगे चलकर यहां से घरेलू के साथ ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का विस्तार किया जाएगा। सोमवार से दोनों शहरों के लिए टिकट बुकिंग सेवा शुरू हो चुकी है। यात्री एयरलाइन की अधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप और अन्य ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म के जरिए अब अपनी टिकट बुक कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा एयरपोर्ट के लिए एक जून से चलेंगी हाइड्रोजन बसें, कहां-कहां से मिलेंगी

कंपनी एमआरओ भी बनाएगी

अकासा एयर कंपनी नोएडा एयरपोर्ट पर मेंटेनेंस, रिपेयरिंग एवं ओवरहाल (एमआरओ) भी विकसित करेगी। इसके लिए कंपनी के साथ पूर्व में समझौता हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को एयरपोर्ट के साथ एमआरओ हब का भी शिलान्यास किया था। यहां विमानों की देखरेख और रखरखाव हो सकेगा। फिलहाल प्रथम चरण में इसे 40 एकड़ में विकसित किया जाएगा। यह दूसरे चरण की 1365 हेक्टेयर भूमि में विकसित होगा।

दिन और रात दोनों समय विमान उड़ान भर सकेंगे

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कैट-3 उपकरण स्थापित हो चुके हैं। ऐसे में अब एयरपोर्ट से रात और दिन दोनों समय उड़ानें संचालित होंगी। साथ ही, एयरपोर्ट पर घने कोहरे और बारिश में भी सफल लैंडिंग की जा सकेगी। मौसम संबंधी उपकरण पूर्व में ही एयरपोर्ट पर स्थापित हो चुके हैं। इससे उड़ानों का संचालन नियमित समय पर हो सकेगा। साथ ही, यात्रियों को समय पर पहुंचने का लाभ मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी इस साल के अंत तक शुरू हो सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा से 15 जून को बेंगलुरु के लिए पहली उड़ान, 1 जुलाई से रोज उड़ेंगे 28 विमान
akasa air flight schedule and fare

एयरपोर्ट से चार रूट पर चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

नोएडा एयरपोर्ट से अगले महीने 15 जून से इलेक्ट्रिक बसों का संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा। पहले चरण में चार मार्गों पर 15 इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। नोएडा प्राधिकरण ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। तय मार्गों पर ई-बसें चलने से एयरपोर्ट तक पहुंचना आसान होने के साथ ग्रेटर नोएडा ईस्ट और वेस्ट के बीच भी आवागमन सुगम हो जाएगा। प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक, एक माह के परीक्षण के बाद जरूरत के हिसाब से बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। इलेक्ट्रिक बसों का कार्यक्रम उड़ानों के हिसाब से तय किया जाएगा, ताकि हवाई जहाज पकड़ने के लिए जाने वाले लोग समय से पहुंच सकें।

इन मार्गों पर संचालन होगा

1. चार मूर्ति चौक से सूरजपुर टी पॉइंट और परी चौक होते हुए एयरपोर्ट तक चार बसें चलेंगी।

2. चार मूर्ति चौक से 130 मीटर मीटर चौड़ी सड़क और जिम्स होते हुए एयरपोर्ट तक चार बसें चलेंगी।

3. ग्रेटर नोएडा ईस्ट इलाके में मकौड़ा गोलचक्कर से नासा पार्किंग और सेक्टर पी-7 होते हुए एयरपोर्ट तक भी चार बसें चलेंगी।

4. औद्योगिक सेक्टर-16 से तिलपता गोलचक्कर, स्वर्णनगरी, यथार्थ अस्पताल और जीबीयू होते हुए तीन बसें एयरपोर्ट तक चलेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेवर एयरपोर्ट का ‘पार्किंग शॉक’; दिल्ली एयरपोर्ट पर 6900 तो नोएडा में ₹14500 फीस
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।