Tired of threats from a moneylender, he murdered his wife and children. कटलहल काटने वाले चाकू से रेते थे पत्नी और 3 बच्चों के गले, गिरफ्तार पति ने बताई हत्याओं की वजह, Ncr Hindi News - Hindustan
More

कटलहल काटने वाले चाकू से रेते थे पत्नी और 3 बच्चों के गले, गिरफ्तार पति ने बताई हत्याओं की वजह

दिल्ली में आउटर नार्थ पुलिस ने पत्नी एवं 3 बेटियों की हत्या के बाद फरार शख्स को शनिवार को अजमेर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मुनचुन ने पुलिस से पूछताछ में इन हत्याओं के पीछे की वजह बताई हैं।

Sun, 1 March 2026 05:37 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, हेमंत कुमार
share
कटलहल काटने वाले चाकू से रेते थे पत्नी और 3 बच्चों के गले, गिरफ्तार पति ने बताई हत्याओं की वजह

दिल्ली में आउटर नार्थ पुलिस ने पत्नी एवं 3 बेटियों की हत्या के बाद फरार शख्स को शनिवार को अजमेर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मुनचुन ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि सूदखोर ने पत्नी एवं बच्चों को बंधुआ मजदूर बनाने की धमकी दी थी, जिसकी वजह से उसने हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस वारदात में प्रयुक्त चाकू की तलाश में जुटी हुई है।

बंधुआ मजदूरी की धमकी के चलते करे 4 मर्डर

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुनचुन पर करीब 15 लाख रुपये का कर्ज था। उसने जुए एवं सट्टे की लत में रुपये उड़ा दिए थे और वह एक जगह रुक कर काम भी नहीं करता था। आरोपी ने बताया कि मिथिलेश से उसने दस लाख रुपये उधार लिए थे। अब मिथिलेश उसे रुपये नहीं लौटाने पर धमकी दे रहा था। मिथिलेश ने 23 फरवरी को मुनचुन को फोन कर रुपये नहीं देने पर उसकी पत्नी एवं तीनों बच्चों का अपहरण कर अपने घर में बंधुआ मजदूरी कराने की धमकी दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खामनेई की मौत के बाद जंतर-मंतर पर ईरान के समर्थन में जुटी भीड़, रोते नजर आए लोग
ये भी पढ़ें:अली खामेनेई ढेर! शिया इमाम बोले- अब किसी भी हुकूमत को नेस्तनाबूद किया जा सकता है

23 फरवरी की रात को हत्या की तैयारी

मुनचुन ने 23 फरवरी को आजादपुर सब्जी मंडी से कटहल काटने का चाकू खरीदा था। उसने रात में परिजनो की हत्या की योजना बनाई। लेकिन रात को निर्णय बदल दिया और चाकू घर में छिपा दिया। आरोपी ने बताया कि जब वह 24 फरवरी की रात को घर आया तो मालूम हुआ कि मिथिलेश ने उसकी पत्नी अनिता को कर्ज के लिए फोन किया था और धमकी भी दी थी। अनिता ने पति से इस बात को लेकर काफी विवाद किया। फिर आरोपी ने हत्या करने का निर्णय लिया।

आत्महत्या की तैयारी थी

मुनचुन ने बताया कि 25 फरवरी के तड़के चार बजे वह जग गया। उसने चाकू से पत्नी का गला रेत दिया। इस बीच बड़ी बेटी जगकर रोने लगी। फिर उसने बड़ी बेटी और बाकी दोनों बेटियों की हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि वह आत्महत्या करने जा रहा था। लेकिन हिम्मत नहीं हुई और फरार गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में मां और 3 नाबालिग बेटियों की गला रेतकर हत्या, पुलिस को पिता पर शक
ये भी पढ़ें:दिल्ली सबकी है- नॉर्थ ईस्ट की महिलाओं से बदसलूकी पर सीएम रेखा का सख्त संदेश

पुलिस को चकमा देने की तैयारी

डीसीपी हरेश्वर स्वामी ने बताया कि समयपुर बादली पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएचओ शैलेंद्र जाखड़, स्पेशल स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर एके झा और नारकोटिक्स स्क्वाड प्रभारी इंस्पेक्टर गौरव की टीम ने जांच शुरू की। करीब आठ सौ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। इस दौरान मालूम हुआ कि मुनचुन हत्या के बाद कई ई रिक्शा और आटो से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा।

वह पुलिस को चकमा देने के लिए कई ट्रेन की बोगियों में चढ़ता उतरता प्लेटफार्म के उस हिस्से में पहुंच गया जहां सीसीटीवी कैमरा नहीं था। हालांकि एक फुटेज में वह अजमेर जाने वाली ट्रेन में सवार हो गया था। दरअसल, वह पहले अजमेर के पास संगमरमर की खदानों में काम करता था। इंस्पेक्टर गौरव की टीम सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिए अजमेर पहुंच गई और गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह यहां काम करने के लिए आया था।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।