CM Rekha on mistreatment of North East girls in Delhi, I will meet you soon, assures strict action दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों से बदसलूकी पर सीएम रेखा- जल्द मिलूंगी, सख्त एक्शन का दिया भरोसा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों से बदसलूकी पर सीएम रेखा- जल्द मिलूंगी, सख्त एक्शन का दिया भरोसा

दिल्ली के मालवीय नगर में अरुणाचल प्रदेश की 3 महिलाओं के साथ नस्ली दुर्व्यवहार पर सीएम रेखा गुप्ता ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा- मैं जल्द उन बहनों से मिलूंगी। जिन्होंने उनके साथ ऐसा किया है, उन पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Wed, 25 Feb 2026 02:33 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों से बदसलूकी पर सीएम रेखा- जल्द मिलूंगी, सख्त एक्शन का दिया भरोसा

दिल्ली के मालवीय नगर में अरुणाचल प्रदेश की 3 महिलाओं के साथ नस्ली दुर्व्यवहार पर सीएम रेखा गुप्ता ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा- मैं जल्द उन बहनों से मिलूंगी। जिन्होंने उनके साथ ऐसा किया है, उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने महिलाओं के साथ अभद्रता करने और आपराधिक धमकी देने वाली महिला रूबी जैन और उसके पति हर्ष को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित महिलाओं से मिलेंगी सीएम रेखा

सीएम रेखा ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा- दिल्ली के मालवीय नगर में नॉर्थ ईस्ट की जिन बहनों के साथ दुर्व्यवहार हुआ, मैं जल्द उनसे मिलूंगी। सीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा- देश की राजधानी दिल्ली पर जितना अधिकार अन्य राज्यों से आए लोगों का है, उतना ही हमारे नॉर्थ ईस्ट के भाई-बहनों का भी है। आज देश के सीमावर्ती राज्यों से वो लोग आते हैं और मेहनत के साथ काम करके दिल्ली को गति देते हैं।

सीएम रेखा ने कड़ी कार्रवाई का दिया भरोसा

कोई भी दुर्व्यवहार उनके साथ बर्दाश्त नहीं होगा। जिन्होंने उनके साथ ऐसा किया, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। मैं न केवल उन बहनों से मिलूंगी, बल्कि अन्य साथियों से भी मिलूंगी। उनकी समस्याएं सुनूंगी और समाधान भी दूंगी। किसी भी तरह की पॉलिसी की जरूरत होगी, तो उसे भी बनाऊंगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा- कोई भी समस्या हो या समाधान हो, आप मुझे सीधे डीएम (मेसेज) कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में मां और 3 नाबालिग बेटियों की गला रेतकर हत्या, पुलिस को पिता पर शक
ये भी पढ़ें:दिल्ली में खाली प्लॉट बेचने के बहाने 2 लोगों से 35 लाख की ठगी, 1 गिरफ्तार
ये भी पढ़ें:बाढ़ के लिए दिल्ली कितनी तैयार है? सरकार ने NGT को सौंपा प्लान

अरुणाचल के सीएम ने भी की निंदा

इस मामले में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में रहने वाली अरुणाचल प्रदेश की हमारी तीन युवा बहनों के साथ हुई नस्ली दुर्व्यवहार की शर्मनाक घटना की हम कड़ी निंदा करते हैं। ऐसा व्यवहार बिल्कुल अस्वीकार्य है और हमारे समाज में इसकी कोई जगह नहीं है।''

क्या है मामाल

पुलिस ने रविवार को बताया था कि अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं का दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में उनके किराए के अपार्टमेंट में मरम्मत कार्य को लेकर पड़ोसियों के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसियों ने तीनों महिलाओं के खिलाफ कथित तौर पर नस्ली टिप्पणी की और धमकाया।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।