Ticket Bookings Begin Today at Noida Airport Flights to These Cities नोएडा एयरपोर्ट पर आज से टिकटों की बुकिंग शुरू, 15 जून से उड़ानें; इन शहरों के लिए फ्लाइट्स, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नोएडा एयरपोर्ट पर आज से टिकटों की बुकिंग शुरू, 15 जून से उड़ानें; इन शहरों के लिए फ्लाइट्स

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून को पहली विमान सेवा शुरू होने जा रही है। ऐसे में गुरुवार से टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी। इसके लिए एयरलाइंस को समय सारिणी जारी करने के लिए कहा गया है। शुरुआत में इंडिगो एयरलाइंस ही अपने सेवा देगी। इसके बाद अकासा एयर और एयर इंडिया एयरलाइंस भी सेवा शुरू करेगी।

Thu, 7 May 2026 06:05 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
नोएडा एयरपोर्ट पर आज से टिकटों की बुकिंग शुरू, 15 जून से उड़ानें; इन शहरों के लिए फ्लाइट्स

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून को पहली विमान सेवा शुरू होने जा रही है। ऐसे में गुरुवार से टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी। इसके लिए एयरलाइंस को समय सारिणी जारी करने के लिए कहा गया है। शुरुआत में इंडिगो एयरलाइंस ही अपने सेवा देगी। इसके बाद अकासा एयर और एयर इंडिया एयरलाइंस भी सेवा शुरू करेगी।

प्रथम चरण के तहत 1334 हेक्टेयर में एयरपोर्ट का निर्माण हुआ है। इसमें 3900 मीटर लंबा रनवे, एक टर्मिनल भवन, एटीसी टॉवर और 30 एकड़ में कार्गो हब शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को एयरपोर्ट का लोकार्पण कर चुके हैं। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (यापल) ने बताया कि नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बकास) से एयरोड्रम सिक्योरिटी प्रोग्राम मंजूर होने के बाद अधिकारिक तौर से उड़ान के लिए 15 जून तय की गई है। शुरुआत में इंडिगो एयरलाइंस ही अपने सेवा देगी। इसके बाद अकासा एयर और एयर इंडिया एयरलाइंस भी सेवा शुरू करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा में महामाया फ्लाईओवर टू यमुना पुस्ते तक बनेगा 1.5 KM लंबा एलिवेटेड रोड

इन शहरों के लिए फ्लाइट्स

नोएडा एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानें मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़, जयपुर, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, वाराणसी, गोरखपुर के लिए शुरू होने की संभावना है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि पहली उड़ान कहां के लिए शुरू होगी।

उड़ान के पहले दिन से बस चलेंगी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान के पहले दिन से ही बस सेवा शुरू हो जाएगी। राज्यों के परिवहन निगम ने बस संचालन को लेकर अपने रूट तय कर लिए हैं। एयरपोर्ट से उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड तक बसें चलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा में ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, स्टूडेंट्स को करते थे सप्लाई

परिवहन के विशेष इंतजाम

यापल ने यात्री सुविधा के लिए परिवहन के विशेष इंतजाम किए हैं। इनमें बस सेवा के अलावा टैक्सी, रेंटल कार, प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार इत्यादि सेवा भी शामिल है। समझौते के तहत पहली शर्त यही थी कि सभी सेवाएं एयरपोर्ट पर उड़ान के पहले दिन से ही चालू होंगी। इससे दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को एयरपोर्ट आने जाने में सुविधा होगी। ऐप आधारित टैक्सी के लिए भी एयरपोर्ट ने ओला, ऊबर और रैपिडो के साथ भी समझौता किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा को मिलेगा मॉडर्न स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, 71 करोड़ के बजट में ये सुविधाएं

अलग-अलग श्रेणी में पार्किंग

यह सभी सुविधाएं 15 जून से यात्रियों को प्राप्त हो सकेंगी। इन सेवाओं के लिए एयरपोर्ट पर पार्किंग इत्यादि की व्यवस्था की जा चुकी है। ग्राउंड ट्रांसपोर्ट के लिए एयरपोर्ट पर अलग-अलग श्रेणी में पार्किंग बनाई गई है। इनमें 15 पार्किंग स्टैंड बस सेवा के लिए हैं, यहां तक कि एयरपोर्ट पर एक साथ 100 इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टैंड भी बनकर तैयार हो चुके हैं। इनमें लैंडसाइट (यात्रियों के लिए ) पर 19 चार्जिंग स्टेशन बने हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।