Drug racket busted in noida two arrested नोएडा में ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, स्टूडेंट्स को करते थे सप्लाई; 8 लाख की विदेशी 'ओजी' बरामद, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नोएडा में ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, स्टूडेंट्स को करते थे सप्लाई; 8 लाख की विदेशी 'ओजी' बरामद

नोएडा पुलिस ने ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 2 तस्करों को दबोचा है। उनके कब्जे से करीब 8 लाख रुपए कीमत की विदेशी 'ओजी' बरामद किया गया है। आरोपी पारदर्शी पाउच में भरकर इसे पीजी, हॉस्टल और शैक्षणिक संस्थानों में रहने वाले छात्रों और युवाओं को सप्लाई करते थे।

Mon, 4 May 2026 12:24 PMSubodh Kumar Mishra वार्ता, नोएडा
share
नोएडा में ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, स्टूडेंट्स को करते थे सप्लाई; 8 लाख की विदेशी 'ओजी' बरामद

नोएडा पुलिस ने ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 2 तस्करों को दबोचा है। उनके कब्जे से करीब 8 लाख रुपए कीमत की विदेशी 'ओजी' बरामद किया गया है। आरोपी पारदर्शी पाउच में भरकर इसे पीजी, हॉस्टल और शैक्षणिक संस्थानों में रहने वाले छात्रों और युवाओं को सप्लाई करते थे।

उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर 126 थाना पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वाले एक संगठित रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब पांच सौ ग्राम विदेशी मादक पदार्थ 'ओजी' (उच्च गुणवत्ता वाला गांजा) बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग सात से आठ लाख रुपये बताई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा को मिलेगा मॉडर्न स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, 71 करोड़ के बजट में ये सुविधाएं

पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि, यह कार्रवाई बीट पुलिसिंग और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम कुंवर (26 वर्ष) निवासी सेक्टर-1, कौशांबी, गाजियाबाद और नितिन चौहान (25 वर्ष) निवासी सदरपुर, सेक्टर-45, नोएडा के रूप में हुई है। दोनों को पुश्ता रोड, सेक्टर-94 के पास से दबोचा गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा में शुरू होगी सिटी बस सेवा; 4 रूटों पर दौड़ेंगी 15 इलेक्ट्रिक बसें

जांच में सामने आया है कि यह गिरोह बेहद सुनियोजित तरीके से काम करता था। आरोपी इलेक्ट्रॉनिक कांटे से 'ओजी' को छोटे-छोटे हिस्सों में तौलकर पारदर्शी पाउच और लिफाफों में पैक करते थे। इसके बाद ये नशीले पदार्थ पीजी, हॉस्टल और शैक्षणिक संस्थानों में रहने वाले छात्रों और युवाओं को सप्लाई करते थे, जिससे उन्हें लगातार मांग और मोटा मुनाफा मिलता था।

पुलिस ने इनके पास से पांच सौ ग्राम विदेशी 'ओजी' (गांजा) दो मोबाइल फोन, दो इलेक्ट्रॉनिक कांटा,सप्लाई में प्रयुक्त कार (होंडा सिटी) , बीस पॉलिथीन एवं सोलह पैकिंग लिफाफे बरामद किए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, हापुड़ बाईपास से आगे बनेगी 15 KM लंबी सड़क

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और युवाओं को नशे के जाल में फंसाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।