These areas of Delhi will face water shortage on different days till 28 Jan, DJB issued alert दिल्ली के इन 44 इलाकों में शनिवार से बुधवार तक अलग-अलग दिन रहेगा जल संकट, स्टोर करके रखें पानी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली के इन 44 इलाकों में शनिवार से बुधवार तक अलग-अलग दिन रहेगा जल संकट, स्टोर करके रखें पानी

दिल्ली के कुल 44 से ज्यादा इलाकों में 24 जनवरी, 27 जनवरी और 28 जनवरी को पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। इस दौरान शनिवार को शहर के 21 इलाकों में, मंगलवार को 11 इलाकों में और बुधवार को 12 इलाकों में जल आपूर्ति पर असर पड़ेगा।

Sat, 24 Jan 2026 12:41 AMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली के इन 44 इलाकों में शनिवार से बुधवार तक अलग-अलग दिन रहेगा जल संकट, स्टोर करके रखें पानी

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में होने वाले जल संकट को लेकर दिल्ली जल बोर्ड ने एक अलर्ट जारी किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड ने बताया कि अंडरग्राउंड रिजर्वॉयर और बूस्टर पंपिंग स्टेशन के सालाना फ़्लशिंग प्रोग्राम की वजह से दिल्ली के 44 से ज्यादा इलाकों में 24 जनवरी (शनिवार), 27 जनवरी (मंगलवार) और 28 जनवरी (बुधवार) को पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। इस दौरान शनिवार को शहर के 21 इलाकों में, मंगलवार को 11 इलाकों में और बुधवार को 12 इलाकों में जल आपूर्ति पर असर पड़ेगा।

लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए दिल्ली जल बोर्ड ने खेद जताया है और प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को सलाह दी है कि वे पहले से ही पर्याप्त पानी स्टोर करके रख लें। साथ ही लोगों की सहायता के लिए बोर्ड ने टैंकर मंगवाने की सुविधा भी दी है और इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

24 जनवरी (शनिवार) को जहां जल आपूर्ति रहेगी प्रभावित

(1) अर्जुन पार्क

(2) इंद्रा पार्क

(3) नांगली सकरावती

(4) प्रेम विहार

(5) निरंजन पार्क

(6) नागली विहार एक्सटेंशन पार्ट-1

(7) जैमिनी पार्क

(8) घासीपुरा गांव

(9) राणा जी एन्क्लेव

(10) श्याम विहार फेज-I, II और श्याम विहार से लगी कॉलोनियां

(11) दीनपुर गांव

(12) पपरावत गांव

(13) नया बाजार

(14) विजय पार्क

(15) साईं बाबा एन्क्लेव

(16) रोशनमंडी

(17) नाथूराम पार्क

(18) दीपक विहार

(19) अजय पार्क

(20) मकसूदाबाद

(21) लोकेश पार्क

27 जनवरी (मंगलवार) को जहां जल आपूर्ति होगी प्रभावित

(1) हिरणकुदना

(2) बक्करवाला गांव

(3) टिकरी गांव

(4) मुंडका गांव

(5) नीलवाल गांव

(6) स्वर्ण पार्क आदि।

(7) ESI ओखला फेज-1

(8) द्वारका क्षेत्र

(9) 620 LIG मकान पॉकेट-4 सेक्टर-11

(10) नया बाजार

(11) 288 SFS हाउसेज पॉकेट-1 सेक्टर-19

28 जनवरी (बुधवार) को जहां जल आपूर्ति रहेगी प्रभावित

(1) किशन गढ़ और महरौली

(2) ESI ओखला चरण-1

(3) 720 SFS ग्रेड I से IV तक

(4) पैकेट-2 सेक्टर-19

(5) 160 MIG (चार मंजिला)

(6) +104 MIG + 147 LIG

(7) इंक्रीमेंटल हाउसेस

(8) सेक्टर-23, 567 इंक्रीमेंटल

(9) मुनिरका गांव

(10) 520 MIG और 103 अतिरिक्त मकान पैकेट-3 सेक्टर-19, मोती बाग

(11) डीयर पार्क बीपीएस

(12) गुलमोहर पार्क खेल गांव बीपीएस

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के 50 से ज्यादा इलाकों में जल संकट, 4 फरवरी तक रहेगी पानी की कमी
ये भी पढ़ें:दिल्ली-वाराणसी के बीच चलेगी वीकेंड स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन, इन स्टेशनों पर रुकेगी
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 45% पानी सप्लाई ठप, इन 2 वजहों से गहराया जल संकट; कब तक रहेगी किल्लत?

पानी के टैंकर इन टेलीफ़ोन नंबरों पर उपलब्ध होंगे:

सेंट्रल कंट्रोल रूम DJB टोल फ्री नंबर- 1916

टोल फ्री नंबर M/s NWS Pvt. Ltd- 18001217744

नांगलोई, मुंडका, निहाल विहार, रान्होला आदि- 8929088540, 18001217744

दीचाओं कलां, झरोदा, सैनिक विहार आदि- 9319282596, 18001217744

विकास नगर, उत्तम नगर आदि- 8527995838, 18001217744

फिश मार्केट बूस्टर एरिया- 9650806927, 9650291582

उजवा और दौलतपुर UGR के तहत गांव और कॉलोनियां- 8076333915, 8595303540

मटियाला एरिया- 9650288663, 9750402172, 8920807640

महरौली निर्वाचन क्षेत्र जल आपातकाल- 26127216

तुगलकाबाद निर्वाचन क्षेत्र जल आपातकाल- 26388976

CT2 जल आपातकाल मधु विहार- 25634274

CT4 जल आपातकाल- 65290868

डी-ब्लॉक जल आपातकाल- 28521123

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।