Railways to Run 3 Pairs of special Trains from Rajasthan to Bengal Check Stoppages and Timings राजस्थान से बंगाल के लिए 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे, कहां-कहां ठहराव; क्या टाइमिंग, Rajasthan Hindi News - Hindustan
More

राजस्थान से बंगाल के लिए 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे, कहां-कहां ठहराव; क्या टाइमिंग

उत्तर पश्चिम रेलवे गर्मी की छुट्टियों के मद्देनजर राजस्थान से हावड़ा के लिए 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। ये ट्रेनें इसी सप्ताह से शुरू हो जाएंगी। इनमें खातीपुरा-हावडा-खातीपुरा वीकली स्पेशल, जोधपुर-आसनसोल-जोधपुर वीकली स्पेशल और मदार-कोलकाता-मदार वीकली स्पेशल शामिल हैं।

Sun, 12 April 2026 03:17 PMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, वार्ता/जयपुर
share
राजस्थान से बंगाल के लिए 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे, कहां-कहां ठहराव; क्या टाइमिंग

उत्तर पश्चिम रेलवे गर्मी की छुट्टियों के मद्देनजर राजस्थान से हावड़ा के लिए 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। ये ट्रेनें इसी सप्ताह से शुरू हो जाएंगी। इनमें खातीपुरा-हावडा-खातीपुरा वीकली स्पेशल, जोधपुर-आसनसोल-जोधपुर वीकली स्पेशल और मदार-कोलकाता-मदार वीकली स्पेशल शामिल हैं।

खातीपुरा-हावड़ा वीकली स्पेशल

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ट्रेन नंबर 09707 खातीपुरा-हावड़ा वीकली स्पेशल ट्रेन 15 से 29 अप्रैल तक (तीन फेरे) खातीपुरा से प्रत्येक बुधवार को 17.00 बजे रवाना होकर गुरुवार को 22.15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09708, हावड़ा-खातीपुरा वीकली स्पेशल ट्रेन 17 अप्रैल से एक मई तक (तीन फेरे) हावड़ा से प्रत्येक शुक्रवार को 00.15 बजे रवाना होकर शनिवार को 11.30 बजे खातीपुरा पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर ठहराव

यह ट्रेन मार्ग में दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, इदगाह ,टूडंला, इटावा, गोविन्दपुरी, सुबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, एनएससीबी जं. गोमो, धनबाद,आसनसोल, दुर्गापुर, खाना जं., बर्धमान, एवं बैण्डेल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में एक फर्स्ट क्लास एसी, दो सेकेंड क्लास एसी, 8 थर्ड क्लास एसी, एक थर्ड क्लास एसी इकोनोमी, 4 स्लीपर एवं दो पॉवरकार डिब्बें होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान में ACB का बड़ा एक्शन,PWD इंजीनियर- दलाल 33 लाख की रिश्वत लेते दबोचा

जोधपुर-आसनसोल वीकली स्पेशल

इसी तरह ट्रेन नंबर 04819 जोधपुर-आसनसोल वीकली स्पेशल ट्रेन 14 से 28 अप्रैल तक (तीन फेरे) जोधपुर से प्रत्येक मंगलवार को 17.00 बजे रवाना होकर गुरुवार को 04.55 बजे आसनसोल पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04820, आसनसोल-जोधपुर वीकली स्पेशल ट्रेन 16 से 30 अप्रैल तक (तीन फेरे) आसनसोल से प्रत्येक गुरुवार को 07.55 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 18.45 बजे जोधपुर पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर रुकेगी

यह ट्रेन मार्ग में गोटन, मेडतारोड़, ड़ेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नांवा सिटी, फुलेरा, जयपुर बांदीकुई, भरतपुर, इदगाह ,टूडंला, इटावा, गोविन्दपुरी, सुबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, फ़तुहा जं., बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, किऊल, जमुई, झाझा, जसीडीह, मधुपुर एवं चितरंजन स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में एक सेकेंड क्लास एसी, 3 थर्ड क्लास एसी, 10 स्लीपर, 4 जनरल एवं दो गार्ड डिब्बें होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किसान साल में बस 20-25 दिन काम करता है; राजस्थान के सीएम के दिए बयान पर विवाद

मदार-कोलकाता वीकली स्पेशल

इनके अलावा ट्रेन नंबर 09605, मदार-कोलकाता वीकली स्पेशल ट्रेन 17 अप्रैल से एक मई तक (तीन फेरे) मदार से प्रत्येक शुक्रवार को 10.45 बजे रवाना होकर शनिवार को 21.50 बजे कोलकाता पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 09606, कोलकाता-मदार वीकली स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल से तीन मई तक (03 ट्रिप) कोलकाता से प्रत्येक रविवार को 00.50 बजे रवाना होकर सोमवार को 14.00 बजे मदार पहुंचेगी।

इन स्टेशनों पर ठहराव

यह ट्रेन मार्ग में किशनगढ, जयपुर , गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, इदगाह, टूडंला, इटावा, गोविन्दपुरी, सुबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया, कोडरमा, धनबाद,आसनसोल, दुर्गापुर, खाना जं., बर्धमान, बैण्डेल एवं नैहाटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में दो सेकेंड क्लास एसी, 4 थर्ड क्लास एसी, 8 स्लीपर, 4 जनरल एवं दो गार्ड डिब्बें होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान में बढ़ने लगी है गर्मी, 40°C के भी पार जा सकता है तापमान
लेटेस्ट Hindi News, Rajasthan News, Jaipur News, Jodhpur News, Alwar News, Ajmer News, Udaipur News और Kota News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।