Weekly special train between Gujarat TO Bihar, it will stop at these stations गुजरात से बिहार के बीच रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन, पांच राज्यों से गुजरेगी; इन स्टेशनों पर रुकेगी, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

गुजरात से बिहार के बीच रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन, पांच राज्यों से गुजरेगी; इन स्टेशनों पर रुकेगी

रेल प्रशासन ने यात्रियों से कहा है कि वे यात्रा से पहले रेलवे की वेबसाइट, ऐप या स्टेशन से ट्रेन की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। यात्री इस ट्रेन की सुविधा की विस्तृत जानकारी स्टेशन, NTES या रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन रेलवे वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है।

Wed, 8 April 2026 04:10 PMSourabh Jain लाइव हिन्दुस्तान, गांधी नगर, गुजरात
share
गुजरात से बिहार के बीच रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन, पांच राज्यों से गुजरेगी; इन स्टेशनों पर रुकेगी

गर्मी के मौसम में बच्चों की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा विभिन्न स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में पश्चिम रेलवे द्वारा भी गुजरात के उधना स्टेशन से बिहार के जयनगर स्टेशन के बीच एक विशेष साप्ताहिक गाड़ी चलाई जा रही है। इस ट्रेन का नाम उधना-जयनगर-उधना समर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 09061/09062) है, और यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को उधना स्टेशन से चलकर सोमवार की दोपहर जयनगर पहुंचती है। वहीं वापसी में यह ट्रेन सोमवार को चलकर बुधवार को उधना पहुंच रही है।

अपने सफर के दौरान यह ट्रेन कुल पांच राज्यों के 23 स्टेशनों पर रुक रही है। इस ट्रेन में जनरल सेकेंड क्लास के कुल 22 कोच लगे हैं। रेल प्रशासन ने यात्रियों से कहा है कि वे यात्रा से पहले रेलवे की वेबसाइट, ऐप या स्टेशन से ट्रेन की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। यात्री इस ट्रेन की सुविधा की विस्तृत जानकारी स्टेशन, NTES या रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन रेलवे वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है। इस विशेष ट्रेन की समय सारिणी कुछ इस तरह है।

उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (कुल 2 फेरे)

गाड़ी संख्या 09061 (कुल 2 फेरे)

कब-कब चलेगी- 5 और 12 अप्रैल 2026

प्रस्थान का समय- हर रविवार को उधना स्टेशन से मध्यरात्रि 01:30 बजे रवाना होगी

अंतिम स्टेशन पर पहुंचने का समय- सोमवार को दोपहर 14:30 बजे जयनगर स्टेशन पहुंचेगी

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजरात को बड़ी सौगात, दो राजमार्ग होंगे अपग्रेड; केंद्र ने मंजूर किए 1200 करोड़

जयनगर से उधना अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (कुल 2 फेरे)

गाड़ी संख्या 09062

कब-कब चलेगी- 6 और 13 अप्रैल 2026

प्रस्थान का समय- हर सोमवार को जयनगर स्टेशन से शाम 17:30 बजे चलेगी

अंतिम स्टेशन पर पहुंचने का समय- बुधवार सुबह 06:15 बजे उधना स्टेशन पर पहुंचेगी

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खरगे ने गुजरातियों पर किए कमेंट के लिए मांगी माफी, बोले- हमेशा रहेगा सम्मान

दोनों दिशाओं में कुल 23 स्टॉपेज- चलथान, बारडोली, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, दिलदारनगर, बक्सर, रघुनाथपुर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी स्टेशनों पर रुकेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजरात ATS ने पाक गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े पंजाब के भगोड़े को किया गिरफ्तार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।