दिल्ली में माहौल बिगाड़ने की कोशिश; मंदिर के गेट पर लटकाई आपत्तिजनक सामग्री, तनाव
दिल्ली के ब्रिजपुरी में एक मंदिर पर आपत्तिजनक सामग्री मिलने से तनाव फैल गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस सीसीटीवी के जरिए दोषियों की तलाश और शांति की अपील कर रही है।

दिल्ली के दयालपुर स्थित ब्रिजपुरी में माहाैल बिगाड़ने की कोशिश सामने आई है। एक मंदिर के गेट पर असामाजिक तत्वों की ओर से आपत्तिजनक सामग्री लटकाने से तनाव पैदा हो गया है। इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। दोषियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और धैर्य बनाए रखने की अपील की है ताकि आपसी भाईचारा बना रहे।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर स्थित ब्रिजपुरी में एक मंदिर के द्वार पर असामाजिक तत्वों द्वारा आपत्तिजनक सामग्री लटकाए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। सोमवार को हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में उनकी आस्था पर चोट को लेकर रोष का माहौल है।
अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील, फोर्स तैनात
इलाके में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल एवं अर्धसैनिक बल की टीमों को तैनात कर दिया गया है। आरोपियों की पहचान के लिए मंदिर के बाहर एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने इलाके में शांति और लोगों से धैर्य बनाए रखने के साथ भड़काऊ अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
गेट पर टांगी घृणित वस्तु
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि सोमवार को दयालपुर पुलिस को मामले की सूचना मिली। कॉलर ने बताया कि एक मंदिर के गेट पर कुछ ‘आपत्तिजनक और घृणित’ वस्तु टांग दी गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज करके जांच शुरू की।
CCTV कैमरों की छानबीन
पुलिस ने अपराधियों की पहचान करने और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए समर्पित विशेष टीमों का गठन किया। पुलिस की कई टीमें मौके के आसपास जांच पड़ताल के साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों के दावों के अनुसार, किसी शरारती तत्व ने मंदिर के गेट पर संदिग्ध द्रव भरा एक आपत्तिजनक सामग्री को टांग दिया था। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस क्षेत्र में पहले भी इस तरह की अप्रिय घटनाएं हो चुकी हैं। आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।




साइन इन