autos featuring Trump photo in Delhi, US envoy kicks off Independence Day celebrations दिल्ली की सड़कों पर ट्रंप का 'जलवा', दिखेंगे US राष्ट्रपति की फोटो वाले ऑटो; बेहद खास है इसकी वजह, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली की सड़कों पर ट्रंप का 'जलवा', दिखेंगे US राष्ट्रपति की फोटो वाले ऑटो; बेहद खास है इसकी वजह

अमेरिकी राजदूत गोर ने बताया कि ये विशेष ऑटो रिक्शा केवल दिल्ली तक ही सीमित नहीं रहेंगे। बल्कि 'फ्रीडम 250' की यह यात्रा आने वाले समय में पूरे भारत में देखने को मिलेगी, जो दोनों देशों के बीच मजबूत सांस्कृतिक और राजनीतिक संबंधों का प्रतीक बनेगी।

Wed, 15 April 2026 09:05 PMSourabh Jain एएनआई, नई दिल्ली
share
दिल्ली की सड़कों पर ट्रंप का 'जलवा', दिखेंगे US राष्ट्रपति की फोटो वाले ऑटो; बेहद खास है इसकी वजह

अमेरिका इस साल जुलाई में अपनी आजादी के 250 साल पूरे करेगा और इस ऐतिहासिक अवसर के जश्न अभी से शुरू हो गए हैं। इस दौरान भारत में अमेरिकी राजदूत ने सर्जियो गोर ने उनके देश की आजादी के 250वें वर्ष के उत्सव (Freedom 250) की शुरुआत बुधवार को बेहद अनोखे अंदाज में की। नई दिल्ली में 'फ्रीडम 250' सेलिब्रेशन समारोह की शुरुआत करते हुए अमेरिकी राजदूत ने बुधवार को नई दिल्ली में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरों और अमेरिका के प्रतिष्ठित प्रतीकों वाले ऑटो रिक्शा का अनावरण किया। हालांकि इस जश्न का मुख्य आकर्षण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरें वाले ऑटो ही रहे। सर्जियों ने बताया कि अब ये ऑटो अगले कुछ दिनों तक शहर में घूमते हुए दिखाई देंगे।

अमेरिकी राजदूत ने इस बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘नई दिल्ली से #Freedom250 समारोह की शुरुआत करते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है। इस मौके पर हम उस शानदार ऑटो रिक्शा की झलक दिखा रहे हैं जिन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और अमेरिका के मशहूर प्रतीकों की तस्वीरें बनी हैं। इस खास सफर (फ्रीडम250) की शुरुआत के तौर पर ये गाड़ियां पूरे शहर में घूमेंगी। जिस तरह हम अमेरिका की आजादी की 250वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, वैसे ही हम अमेरिका-भारत साझेदारी की ताकत और जोश का भी सम्मान करते हैं। हमारे साथ जुड़े रहें, क्योंकि #Freedom250 पूरे भारत का सफर करेगा।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोमा में पड़े जवान की पत्नी को IVF की अनुमति, HC ने किया भागवत पुराण का जिक्र

पूरे भारत में घूमेंगे ‘ट्रम्प’ वाले ऑटो

अमेरिकी राजदूत गोर ने बताया कि ये विशेष ऑटो रिक्शा केवल दिल्ली तक ही सीमित नहीं रहेंगे। बल्कि 'फ्रीडम 250' की यह यात्रा आने वाले समय में पूरे भारत में देखने को मिलेगी, जो दोनों देशों के बीच मजबूत सांस्कृतिक और राजनीतिक संबंधों का प्रतीक बनेगी।

LG और शशि थरूर भी रहे मौजूद

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और कांग्रेस सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर भी मौजूद थे। इस बारे में जानकारी देते हुए संधू ने अमेरिकी राजदूत के साथ हुई मुलाकात को बेहद सार्थक बताया और कहा कि हमारे बीच राष्ट्रीय राजधानी में अमेरिकी निवेश बढ़ाने और भारत-यूएस तकनीक सहयोग के विस्तार पर सकारात्मक चर्चा हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में पानी पर बनेगी बिजली! फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

LG बोले- हमारे बीच हुई सार्थक बातचीत

सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट में संधू ने कहा, 'नई दिल्ली में #Freedom250 समारोहों की शुरुआत के मौके पर भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से मिलकर बहुत खुशी हुई। हमारे बीच दिल्ली में अमेरिकी निवेश बढ़ाने और भारत-अमेरिका के बीच तकनीकी सहयोग का और ज्यादा विस्तार करने पर एक सार्थक बातचीत हुई। भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच की स्थायी साझेदारी वैश्विक प्रगति का एक प्रमुख स्तंभ बनी हुई है। मैं इसी तरह और गहरे सहयोग की आशा करता हूं, जिससे हमारी राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को सीधे तौर पर लाभ मिल सके।'

इस साल 4 जुलाई को आजादी की 250वीं वर्षगांठ मनाएगा US

4 जुलाई, 1776 को कॉन्टिनेंटल कांग्रेस द्वारा स्वतंत्रता की घोषणा को अपनाया गया था। इस दौरान 13 अमेरिकी उपनिवेशों ने ग्रेट ब्रिटेन के साथ अपने राजनीतिक संबंध तोड़ लिए थे। इस घोषणा में उपनिवेशवादियों के आजादी चाहने के कारणों को संक्षेप में बताया गया था। खुद को एक आजाद देश घोषित करके, अमेरिकी उपनिवेशवादी फ्रांस की सरकार के साथ एक आधिकारिक गठबंधन पक्का कर पाए और ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ युद्ध में फ्रांस से मदद हासिल कर पाए। इस स्वतंत्रता के बाद ही अमेरिका ने फ्रांस के साथ गठबंधन किया था और एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक मकान ने थामी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की रफ्तार; क्या है 28 साल पुराना केस
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।