सूरजकुंड मेले में झूला टूटने की घटना की होगी जांच, कमेटी गठित, क्या बोले सीएम सैनी?
फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में झूला गिरने से बड़ा हादसा हुआ जिसमें लोगों को बचाते हुए इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की जान चली गई और 12 लोग घायल हो गए। हरियाणा सरकार ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है।

फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में झूला टूटने की घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हादसे की जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। सूरजकुंड मेले में शनिवार शाम को बिजली से चलने वाला एक बड़ा झूला टूट कर गिर गया। हादसे में घायल लोगों को बचाने के दौरान एक पुलिस निरीक्षक की मौत हो गई जबकि 12 अन्य घायल हो गए। इस घटना से लगभग एक घंटे पहले मेला स्थल पर एक अन्य हादसे में एक गेट गिरने से बच्चा समेत 2 लोग घायल हो गए।
रोज होती थी जांच, फिर भी हादसा
झूले की रोज जांच होती थी, बावजूद हादसा हो गया। झूला शाम 6.15 के आसपास गिरा था। हादसे में बचाव के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायलों का निजी और बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जांच के लिए कमेटी गठित
हादसे की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है। झूले की रोज जांच होती थी, इसके बावजूद हादसा हो गया। झूला शाम 6.15 के आसपास गिरा। हादसे में बचाव के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई। घायलों का निजी और बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ऐसे हुआ हादसा
एम्यूजमेंट पार्क में झूले के पास ड्यूटी दे रहे पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की इस हादसे में जान चली गई। झूला पहले बाईं तरफ गिराता दिखा। इंस्पेक्टर जगदीश ने जैसे ही वहां खड़े लोगों को हटाने की कोशिश की तो झूला अचानक दाईं तरफ झुक गया और झूले और प्लेटफॉर्म के बीच में उनकी की गर्दन आ गई।
लोगों को बचाने में गई इंस्पेक्टर की जान
हादसे में पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पलवल में चांटहट थाने में तैनात थे। कुछ दिन पहले उनका ट्रांसफर पुलिस लाइन में हुआ था। वह उत्तर प्रदेश के जिला मथुरा के रहने वाले थे।
वीकएंड पर थी भारी भीड़
हादसे के बाद अफरातफरी मच गई और सूरजकुंड मेले में शाम का मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। मेला परिसर में बनाए गए मुख्य चौपाल पर गायक नवीन पूनिया और स्टैंड अप कॉमेडियन अमित टंडन की प्रस्तुति होने वाली थी। वहीं, वीकएंड होने के कारण भारी भीड़ यहां आई थी। घटना के कारणों की जांच करने के लिए फोरेंसिक टीम पहुंची। हादसे के कारणों को जानने के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
क्या बोले सीएम सैनी?
गिरने से हुए हादसे पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि इस हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायल लोगों के समुचित और तत्काल उपचार के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हरियाणा सरकार पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ घायलों और उनके परिजनों को हरसंभव सहायता देने में जुटी है।




साइन इन