faridabad joyride accident story of surajkund mela swing ride collapse by victims कड़क आवाज के साथ टूटा झूला; सूरजकुंड मेला हादसे का दिल दहलाने वाला VIDEO, Ncr Hindi News - Hindustan
More

कड़क आवाज के साथ टूटा झूला; सूरजकुंड मेला हादसे का दिल दहलाने वाला VIDEO

हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित सूरजकुंड मेले में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया जहां एक सुनामी झूला अचानक टूटकर गिर गया। इस दुखद घटना में एक पुलिसकर्मी की जान चली गई जबकि करीब 12 लोग घायल हो गए। हादसे की कहानी पीड़ित की जुबानी…

Sat, 7 Feb 2026 11:50 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share
कड़क आवाज के साथ टूटा झूला; सूरजकुंड मेला हादसे का दिल दहलाने वाला VIDEO

हरियाणा के फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले में एक सुनामी झूले के टूटकर गिरने से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए। हादसा शनिवार को शाम करीब 6:15 बजे हुआ। झूले में मैकेनिकल खराबी के कारण वह टूट गया। हादसे के समय उस पर करीब 26 लोग झूल रहे थे। लोगों ने बताया कि पहले कड़के की आवाज हुई, फिर झूला टूट गया। मौके पर अफरातफरी फैल गई। पीड़ित एक महिला ने बताया कि बचाव के दौरान ही कई लोग जख्मी हो गए।

रेस्क्यू के दौरान ज्यादा लोग जख्मी

हादसे में घायल एक महिला ने बताया कि उसने फास्ट फूड का स्टॉल लगा रखा था। पहले आवाज आई इसके बाद ही झूला टूट गया। यह सुनामी झूला था। हादसे के बाद झूले से आधे से अधिक लोग उतर चुके थे। कुछ लोग झूले पर ही रह गए थे। उनको उतारने का काम चल रहा था। इसी बीच झूला पूरी तरह टूटकर गिर गया। हादसे में बचाने वालों को ज्यादा चोटें आईं। झूले का बचा हिस्सा गिरने से हमें भी चोटें आईं।

Surajkund Mela joyride collapses

पुलिस इंस्पेक्टर की मौत

वहीं फरीदाबाद के डीसी आयुष सिन्हा ने बताया कि शाम करीब 6.15 बजे मेले में एक जॉयराइड टूटकर गिर गई। हादसे में करीब 12 लोग घायल हो गए। उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। जब जॉयराइड झुकने लगी थी तभी एक पुलिस इंस्पेक्टर को बचाव के दौरान चोटें लगीं। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। जॉयराइड का एक हिस्सा उनके चेहरे और सिर पर लगा। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई।

joyride collapses at Surajkand Mela in Faridabad

वायरल हुआ वीडियो

इस पूरी घटना का एक वीडियो सोसल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें साफ दिख रहा है कि लोगों से भरा सुनामी झूले का एक छोर अचानक कड़क आवाज के साथ टूटता है। इसके बाद चीख पुकार मच जाती है। झूले का यह छोर टूटकर जमीन पर आ गिरता है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि झूला जब नीचे की ओर आ रहा होता है तभी जमीन से कुछ ही ऊपर वह टूट जाता है। यदि झूला अपने टॉप पर टूटता तो जनहानि अधिक होने की आशंका थी।

Surajkund Mela joyride swing collapsed
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा; झूला गिरने से 13 लोग घायल, पुलिस इंस्पेक्टर की मौत
ये भी पढ़ें:दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एनएच-44 पर लेजर स्पीड गन का किया ट्रायल, क्या है प्लान?
ये भी पढ़ें:दिल्ली में मौसम बदलेगा; वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के बाद बढ़ेगा तापमान, 13 तक का हाल
Surajkund Mela joyride swing collapsed

घायलों के इलाज को लेकर सीएम का निर्देश

हादसे पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा- फरीदाबाद में आयोजित सूरजकुंड मेले के दौरान हुए हादसे से अत्यंत दुखी हूं। दुर्घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायल लोगों के समुचित उपचार के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हरियाणा सरकार पूरी तत्परता के साथ घायलों और उनके परिजनों को हर संभव मदद देने में जुटी है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।