दिल्ली-NCR में ड्रग्स बेचना बंद करो वर्ना, लॉरेंस का सहयोगी बता दी धमकी; पोस्ट वायरल
राशिद अंसारी नाम के अकाउंट से डाली एक पोस्ट ने हलचल मचा दी है। पोस्ट करने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई और हासिम बाबा का सहयोगी होने का दावा किया है। उसने कहा है कि दिल्ली एनसीआर में ड्रग्स बेचने वाले तुरंत इसे बंद कर दें वरना…

एक पोस्ट के जरिए दिल्ली-NCR में ड्रग्स बेचने वालों को जान से मारने की धमकी दी है। राशिद अंसारी नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट डालने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई और हासिम बाबा का सहयोगी होने का दावा किया है। धमकी देने वाले ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि नशे का कारोबार करने वाले नई पीढ़ी को बर्बाद कर रहे हैं। दिल्ली एनसीआर में ड्रग्स बेचने वाले यह काम तुरंत बंद कर दें वरना खत्म कर दिया जाएगा। पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि उसके पास ड्रग्स तस्करों की पूरी लिस्ट है।
धमकी देने वाले ने लॉरेंस का सहयोगी बताया
धमकी देने वाले ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा है। मैं राशिद अंसारी केबलवाला, लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा के सहयोग से मीडिया के जरिए यह चेतावनी देना चाहता हूं कि दिल्ली और एनसीआर में जो भी ड्रग्स बेचकर हमारी पीढ़ी को बर्बाद कर रहे हैं, वे यह काम तुरंत बंद कर दें।
ड्रग्स बेचना बंद करो
आगे लिखा है, ये काम बंद कर दो वरना इस दुनिया से निकलने का इंतजाम मैं कर दूंगा ऐसी मौत दूंगा कि तुम्हारी 7 पीढियां याद रखेंगी। यही नहीं जो लोग इन्हें सपोर्ट करते हैं वे भी कान खोलकर सुन लें। मेरी लिस्ट मैं सबके नाम हैं।
हत्या की धमकी
धमकी देने वाले राशिद अंसारी केबलवाला ने आगे लिखा है कि मैं एक-एक करके लिस्ट से नाम और तुम्हारे गले काटने स्टार्ट करूंगा। यदि जान की सलामती चाहिए तो ये नीच काम छोड़ दो। दुनिया में और भी बहुत तरीके हैं पैसे कमाने के… हमारी आने वाली पीड़ी को खराब करके अपने घर मत भरो वरना तुम्हारे घर में कोई खानदान को आगे बढ़ाने वाला नहीं बचेगा ये बात याद रख लेना। जय हिंद
हाल ही में जिम के बाहर हुई थी गोलीबारी
लाइव हिन्दुस्तान केवल वायरल हो रही इस सोशल मीडिया पोस्ट के बारे में रिपोर्ट कर रहा है। हम इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं। यह घटना ऐसे वक्त में सामने आई है जब हाल ही में दिल्ली के पश्चिम विहार में एक जिम के बाहर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने गोलीबारी की थी। घटना के बाद रणदीप मलिक नाम के एक फेसबुक अकाउंट पर एक मैसेज सामने आया था। इसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था।




साइन इन