earthquake in haryana tremors felt in sonipat and surrounding areas हरियाणा के सोनीपत और आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके; कितनी रही तीव्रता?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

हरियाणा के सोनीपत और आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके; कितनी रही तीव्रता?

Haryana Earthquake: हरियाणा के सोनीपत और उसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को भूकंप के हल्के झटकों से लोग लोग घबराहट में अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। 

Wed, 14 Jan 2026 04:09 PMKrishna Bihari Singh वार्ता, सोनीपत
share
हरियाणा के सोनीपत और आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके; कितनी रही तीव्रता?

हरियाणा के सोनीपत और उसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था। भूकंप के कारण लोग घबराहट में अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। विशेषज्ञों के अनुसार, हरियाणा के कई जिले भूकंपीय क्षेत्र में आते हैं और ये छोटे झटके धरती के भीतर होने वाली हलचल का संकेत देते हैं।

3.4 दर्ज की गई तीव्रता, 5 किमी गहराई में केंद्र

बताया जाता है कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 दर्ज की गई। अचानक आए इन झटकों की वजह से कई लोग घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप का केंद्र सोनीपत जिले में जमीन से लगभग पांच किलोमीटर की गहराई पर था। राहत की बात यह है कि भूकंप से किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।

21 दिसंबर को झज्जर में लगे थे झटके

इससे पहले 21 दिसंबर को हरियाणा के झज्जर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस दिन दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 दर्ज की गई थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 21 दिसंबर को आए भूकंप का केंद्र झज्जर में था। इसकी गहराई जमीन के अंदर लगभग 10 किलोमीटर थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हर की पौड़ी पर शेख की पोशाक में VIDEO बनाने वाले दोनों दबोचे गए; क्या था मकसद?
ये भी पढ़ें:कुबेरेश्वर धाम में इस डेट तक नहीं बांटा जाएगा रुद्राक्ष, क्या है इसकी वजह?
ये भी पढ़ें:चाचा संग बस से उतरी लड़की को खींच ढाबे में गैंगरेप, झज्जर पुलिस ने 4 को दबोचा

धरती के भीतर हलचल

पिछले कुछ वर्षों के दौरान हरियाणा के रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, यमुनानगर और झज्जर जैसे विभिन्न जिलों में समय-समय पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, हरियाणा के ये जिले जोन फैक्टर 0.16 में आते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो ऐसे झटके बड़े भूकंप की चेतावनी नहीं होते लेकिन संकेत देते हैं कि धरती के भीतर हलचल हो रही है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।