mp news two injured by chinese manjha kite string in indore इंदौर में चीनी मांझे से 3 लहूलुहान, एक गंभीर; कैसे बचें पुलिस ने बताया- VIDEO, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

इंदौर में चीनी मांझे से 3 लहूलुहान, एक गंभीर; कैसे बचें पुलिस ने बताया- VIDEO

इंदौर में चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध के बावजूद इसका इस्तेमाल जारी है। बुधवार को अलग-अलग इलाकों में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए। एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

Wed, 14 Jan 2026 03:47 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
इंदौर में चीनी मांझे से 3 लहूलुहान, एक गंभीर; कैसे बचें पुलिस ने बताया- VIDEO

इंदौर में प्रतिबंधित चाइनीज से लगातार हादसे हो रहे हैं। बुधवार को तीन लोग चीनी मांझे की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गए। 3 इमली ब्रिज पर बाइक सवार हेमराज चौरसिया का गला मांझे से बुरी तरह कट गया, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह परदेशीपुरा में महेश सोनी भी इस जानलेवा धागे का शिकार हुए। वहीं जूनी इंदौर ब्रिज पर दूध व्यवसायी प्रेम भंडारी चाइनीज मांझे की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गए।

मोटरसाइकिल सवार का कटा गला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को तीन इमली इलाके में मोटरसाइकिल से घर वापस जा रहे हेमराज रविंद्र चौरसिया का गला पतंग के मांझे से कट गया। हेमराज को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका ऑपरेशन होगा। युवक की पहचान चंदन नगर निवासी के रूप में हुई है जो एक पेट्रोल पंप पर काम करता है।

अन्य घटनाओं में दो जख्मी

दूसरी घटना शहर के परदेशीपुरा इलाके में हुई जहां नंदानगर निवासी महेश सोनी की गर्दन चीनी मांझे से कट गई। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीसरी घटना जूनी इंदौर ब्रिज पर हुई जहां दूध व्यवसायी प्रेम भंडारी चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए। वह बुरी तरह घायल हो गए। उनको 8 टांके लगाने पड़े हैं।

अधिकारियों ने जाना हाल

तीन इमली ब्रिज पर हुए हादसे की जानकारी मिलते ही एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एमवाय अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायल हेमराज रविंद्र चौरसिया की स्थिति की जानकारी ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हेमराज आईटी पार्क से तीन इमली ब्रिज की ओर जा रहा था तभी चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया।

हेल्पलाइन नंबर जारी

इस बीच पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए हेल्पलाइन नंबर 7049108283 जारी किया है। पुलिस का कहना है कि चाइनीज मांझे के साथ तीन आरोपितों को पकड़ा गया है। उन्होंने काछी मोहल्ला और मेवाती मोहल्ला के तस्करों के नाम उजागर किए हैं। इनमें रिजवान और जावेद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हर की पौड़ी पर शेख की पोशाक में VIDEO बनाने वाले दोनों दबोचे गए; क्या था मकसद?
ये भी पढ़ें:कुबेरेश्वर धाम में इस डेट तक नहीं बांटा जाएगा रुद्राक्ष, क्या है इसकी वजह?
ये भी पढ़ें:चाचा संग बस से उतरी लड़की को खींच ढाबे में गैंगरेप, झज्जर पुलिस ने 4 को दबोचा

महिला पुलिसकर्मी ने बताया बचने का तरीका, VIDEO वायरल

इस बीच इंदौर ट्रैफिक पुलिस का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें गीता भवन चौराहे पर तैनात महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी वाहन चालकों को चाइनीज मांझे से बचाव के उपाय बताती नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में वह कहती दिख रही हैं कि बाइक चला रहे लोगों को गले पर रुमाल या स्कार्फ बांधना चाहिए। खुले गले के साथ सफर जोखिमभरा साबित हो सकता है। पुलिस ने भी शहर में रैली निकालकर लोगों को चाइनीज मांझे के खतरों से अवगत कराया।

रिपोर्ट- हेमंत

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।