Speaker Vijender Gupta says Delhi Assembly to host musical Ram Katha दिल्ली विधानसभा में गूंजेगी भगवान राम की कहानी, 6 मई को होगा संगीतमय रामकथा का आयोजन, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली विधानसभा में गूंजेगी भगवान राम की कहानी, 6 मई को होगा संगीतमय रामकथा का आयोजन

गुप्ता ने कहा कि दिल्ली विधानसभा की ओर से इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन यह दर्शाता है कि लोकतांत्रिक संस्थाएं केवल प्रशासनिक कार्यों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज के सांस्कृतिक और नैतिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Sat, 2 May 2026 07:04 PMSourabh Jain पीटीआई, नई दिल्ली
share
दिल्ली विधानसभा में गूंजेगी भगवान राम की कहानी, 6 मई को होगा संगीतमय रामकथा का आयोजन

दिल्ली विधानसभा में आगामी 6 मई को एक विशेष 'म्यूजिकल राम कथा' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस बात की जानकारी विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) विजेंद्र गुप्ता ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि विधानसभा परिसर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य प्रस्तुति प्रख्यात कवि और श्रीराम कथा वाचक कुमार विश्वास करेंगे, इस दौरान वह अपने लोकप्रिय व्याख्यान 'अपने-अपने राम' के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। उन्होंने कहा कि, यह प्रस्तुति न केवल एक आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करेगी, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी बढ़ावा देगी और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता को सुदृढ़ करेगी।

कई मंत्री व प्रमुख हस्तियां भी होंगी शामिल

अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस भव्य आयोजन के लिए केंद्र सरकार के कई के मंत्रियों, दिल्ली कैबिनेट के मंत्रियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों यानी VIPs को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राजनीति से ऊपर उठकर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक एकता का केंद्र बनेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में चला MCD का पीला पंजा, लोग बोले- बिना नोटिस दिए बुलडोजर लेकर आ गए

गुप्ता ने बताया आयोजन का उद्देश्य

कार्यक्रम के आयोजन की वजह बताते हुए विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि 'इस आयोजन का उद्देश्य केवल कथा सुनाना या कथा वाचन करना ही नहीं है, बल्कि इसका लक्ष्य समाज के हर वर्ग को धर्मपरायणता, सत्यनिष्ठा और कर्तव्यनिष्ठा के मूल्यों के प्रति प्रेरित करना है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किसी के पैसों को तब तक घूस नहीं माना जा सकता जब तक कि…; HC का महत्वपूर्ण फैसला

समाज को दिशा देते हैं ऐसे कार्यक्रम

गुप्ता ने आगे कहा कि कार्यक्रम में राम के जीवन की प्रमुख घटनाओं, जैसे त्याग, संघर्ष, कर्तव्यपालन और आदर्श नेतृत्व को संगीत, काव्य और कथन के समन्वय से प्रस्तुत किया जाएगा। यह प्रस्तुति न केवल आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करेगी, बल्कि सामाजिक समरसता और नैतिकता के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि आज के बदलते सामाजिक परिदृश्य में, जब मूल्य-आधारित जीवनशैली की आवश्यकता पहले से अधिक महसूस की जा रही है, ऐसे कार्यक्रम समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में यात्रियों को गर्मी से बचाने DTC की पहल, राहत पहुंचाने तैनात किए जलदूत

भावनात्मक-आध्यात्मिक रूप से जोड़ेगी संगीतमय प्रस्तुति

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस कार्यक्रम का विशेष आकर्षण इसकी संगीतमय प्रस्तुति है, जो श्रोताओं को भावनात्मक और आध्यात्मिक रूप से जोड़ने का माध्यम बनेगी। संगीत और काव्य के माध्यम से कथा को प्रस्तुत करना भारतीय परंपरा का अभिन्न अंग रहा है और यही शैली इसे और अधिक प्रभावशाली बनाती है। यह आयोजन न केवल संस्कृति के संरक्षण का प्रयास है, बल्कि उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का भी एक सशक्त माध्यम है।

लोगों को मिलेगी मानसिक शांति

स्पीकर ने विश्वास जताया कि यह आध्यात्मिक अनुभव न केवल लोगों को मानसिक शांति देगा, बल्कि कर्तव्य परायणता और नेतृत्व के गुणों को समझने में भी सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा की ओर से इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन यह दर्शाता है कि लोकतांत्रिक संस्थाएं केवल प्रशासनिक कार्यों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज के सांस्कृतिक और नैतिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। 'संगीतमय राम कथा' जैसे आयोजन जनमानस को जोड़ने, प्रेरित करने और एक सकारात्मक सामाजिक वातावरण निर्माण करने की दिशा में एक सार्थक पहल हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।