son attacks on mother and father with knife in ghaziabad गाजियाबाद में बेटे का खूनी कांड, मकान नाम नहीं किया तो मां-बाप पर चाकू लेकर टूट पड़ा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद में बेटे का खूनी कांड, मकान नाम नहीं किया तो मां-बाप पर चाकू लेकर टूट पड़ा

गाजियाबाद के मोदीनगर में एक हैरान और परेशान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने घर उसके नाम नहीं करने पर मां-बाप पर जानलेवा हमला कर दिया। बेटा चाकू लेकर बुजुर्ग मां-बाप पर टूट पड़ा।

Tue, 24 Feb 2026 10:31 AMSudhir Jha हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
गाजियाबाद में बेटे का खूनी कांड, मकान नाम नहीं किया तो मां-बाप पर चाकू लेकर टूट पड़ा

गाजियाबाद के मोदीनगर में एक हैरान और परेशान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने घर उसके नाम नहीं करने पर मां-बाप पर जानलेवा हमला कर दिया। बेटा चाकू लेकर बुजुर्ग मां-बाप पर टूट पड़ा। दोनों को गंभीर हालत में मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश कर रही है।

मोदीनगर की गोविंदपुरी कॉलोनी में 70 वर्षीय रमाशंकर अपनी पत्नी सुशीला देवी व पुत्र मनोज, पुत्रवधु किरण के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि पुत्र मनोज अपने पिता पर काफी समय से मकान अपने नाम कराने का दवाब बना रहा। चार दिन पहले भी इस बात को लेकर विवाद हुआ था। पीड़ित शिकायत लेकर गोविंदपुरी पुलिस चौकी पर पहुंचे, लेकिन आपसी मामला बता टरका दिया।

लोग जुटे तो भागा मां-बाप को चाकू से काट रहा बेटा

सोमवार को भी बुजर्ग दंपति मारपीट की शिकायत लेकर मोदीनगर थाने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस मंगलवार को कार्रवाई करने बात कहकर वापस भेज दिया। देर रात एक बजे पुत्र मनोज ने चाकू से अपने माता पिता पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुन आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी फरार हो गया।

मां-बाप की हालत गंभीर, आरोपी बेटे की तलाश

स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर मेरठ के लिए रेफर कर दिया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि अभी तक इस मामले कोई तहरीर नहीं आई है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटे की मौत से दुखी मां-बाप ने दे दी जान, जो लिखकर गए उसे पढ़ रो रहे लोग
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में भी नोएडा जैसा हादसा, स्कूटी सवार व्यापारी की नाले में गिरकर मौत
ये भी पढ़ें:स्कूटी की हेड लाइट जली थी, लाश नाले में पड़ी थी; गाजियाबाद में व्यापारी की मौत
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।