स्कूटी की हेड लाइट जली थी, लाश नाले में पड़ी थी; गाजियाबाद में व्यापारी की मौत
गाजियाबाद में बहुत ही दुखद घटना सामने आई है। नाले में डूबने से एक व्यापारी की मौत हो गई। रोजाना की तरह वह दुकान बंद कर वापस घर जा रहे थे। हादसा करीब रात 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है। स्कूटी की जांच में किसी टक्कर के निशान नहीं मिले हैं। स्कूटी के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान की गई।

गाजियाबाद में बहुत ही दुखद घटना सामने आई है। नाले में डूबने से एक व्यापारी की मौत हो गई। रोजाना की तरह वह दुकान बंद कर वापस घर जा रहे थे। हादसा करीब रात 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है। स्कूटी की जांच में किसी टक्कर के निशान नहीं मिले हैं। स्कूटी के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान की गई।
गाजियाबाद के सिहानी गेट थानाक्षेत्र के पटेल नगर स्थित रॉयल ग्रीन होटल के सामने रविवार रात स्कूटी सवार व्यापारी की नाले में गिरकर मौत हो गई। रात 12 बजे हेड लाइट जली स्कूटी सड़क किनारे पड़ी मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। व्यापारी को नाले से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि 22 फरवरी की रात 12 बजे पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति स्कूटी सहित सड़क किनारे गिरा पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मोहन नगर की ओर से आते समय एक स्कूटी सड़क किनारे गिरी दिखाई दी, जिसकी लाइट जल रही थी। पास जाकर देखा तो एक व्यक्ति नाले में गिरा हुआ था।
राहगीरों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया और डायल-112 पर सूचना दी। एमएमजी अस्पताल में डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। स्कूटी के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान नगर कोतवाली क्षेत्र के पक्की मोरी डासना गेट निवासी 48 वर्षीय शंकर लाल गर्ग पुत्र स्व. जितेंद्र कुमार निवासी के रूप में हुई। मृतक की शिनाख्त उनके बड़े भाई योगेश गर्ग ने की।
एसीपी के मुताबिक परिजनों ने बताया कि शंकर लाल गर्ग रोजाना दुकान बंद करने के बाद कूड़ा फेंकने जाते थे और इसके बाद केसरी माता मंदिर में पूजा कर घर लौटते थे। घटना का पता लगने पर पुलिस और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
एसीपी नंदग्राम ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर फुटेज में किसी वाहन द्वारा स्कूटी को टक्कर मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई। स्कूटी की जांच में भी किसी टक्कर के स्पष्ट निशान नहीं मिले। प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि स्कूटी पर रखी प्लास्टिक की बाल्टी के कारण वाहन असंतुलित होकर नाले में गिर गया, जिससे हादसा हुआ। फिलहाल शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।




साइन इन