sirsa kherli canal road width will increase 3 meter greater noida dankaur sikandrabad journey will become easier सिरसा-खेरली नहर रोड की चौड़ाई 3 मीटर बढ़ेगी, ग्रेटर नोएडा में दनकौर से सिकंद्राबाद जाना होगा आसान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

सिरसा-खेरली नहर रोड की चौड़ाई 3 मीटर बढ़ेगी, ग्रेटर नोएडा में दनकौर से सिकंद्राबाद जाना होगा आसान

ग्रेटर नोएडा में सिरसा गोलचक्कर से खेरली नहर तिराहे तक की सड़क चौड़ीकरण का काम तेज हो गया है। 3 मीटर तक चौड़ाई बढ़ने के बाद एक नई लेन बनने से यह सड़क तीन लेन की हो जाएगी।

Tue, 5 May 2026 11:52 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
सिरसा-खेरली नहर रोड की चौड़ाई 3 मीटर बढ़ेगी, ग्रेटर नोएडा में दनकौर से सिकंद्राबाद जाना होगा आसान

ग्रेटर नोएडा में सिरसा गोलचक्कर से खेरली नहर तिराहे तक की सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर 3 लेन करने का काम तेज कर दिया गया है। इस काम को एक साल में पूरा करने का लक्ष्य है। इससे दनकौर-सिकंद्राबाद मार्ग पर पहुंचना आसान हो जाएगा। साथ ही, ट्रैफिक जाम की समस्या से भी राहत मिल जाएगी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक, परियोजना के रास्ते में आ रहे बिजली के खंभों को शिफ्ट करने के बाइ इस काम में और तेजी आएगी। परियोजना विभाग की ओर से बिजली के खंभों को स्थानांतरित करने के लिए विद्युत अभियांत्रिकी विभाग को कई बार पत्र भेजा जा चुका है, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं किया गया। ऐसे में बचकर काम करना पड़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, हापुड़ बाईपास से आगे बनेगी 15 KM लंबी सड़क

ग्रेटर नोएडा और आसपास के इलाके में ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को देखते हुए सिरसा से खेरली नहर तिराहे तक 7.2 किलोमीटर लंबी सड़क की चौड़ाई 7.5 मीटर से बढ़ाकर 10.5 मीटर की जा रही है। एक नई लेन बनने से यह सड़क तीन लेन की हो जाएगी।

वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह ने बताया कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर डिवाइडर बनाए जाने की योजना है, ताकि लोग गलत दिशा में वाहन न चला सकें। सिरसा से खेरली नहर के पास दनकौर-सिकंद्राबाद मार्ग को जोड़ने वाली इस सड़क पर सुबह से लेकर रात तक वाहनों की आवाजाही लगी रहती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा में शुरू होगी सिटी बस सेवा; 4 रूटों पर दौड़ेंगी 15 इलेक्ट्रिक बसें

ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए पहल

ग्रेटर नोएडा में ट्रैफिक का दबाव बढ़ रहा है। नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने पर वाहनों की आवाजाही और अधिक बढ़ जाएगी। जाम से निजात के लिए सभी प्रमुख सड़कों को चौड़ी किया जा रहा है। सिरसा गोलचक्कर से खेरली तिराहा तक की सड़क को भी चौड़ी किया जा रहा है।

रवि कुमार एनजी, सीईओ, ग्रेटर नोएडा, ''नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई जहाजों की उड़ान शुरू होने वाली है। इसके बाद शहर में ट्रैफिक का दबाव और अधिक बढ़ जाएगा। ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहे, इसके लिए सड़कों को चौड़ी करने को लेकर तैयार की गई कार्ययोजना के तहत सिरसा गोलचक्कर से खेरली तिराहा तक सड़क को चौड़ी करने का काम किया जा रहा है।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नाेएडा में आसमान छूएंगे जमीन के दाम? आवंटन दरें और बढ़ाने की तैयारी,देखें नए रेट

सड़क मरम्मत कार्य का शिलान्यास

वहीं, दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को दुजाना–सादुल्लापुर–खेड़ी–दादरी बाईपास (दुजाना आबादी) मार्ग के विशेष मरम्मत कार्य का शिलान्यास किया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग सड़क की मरम्मत करेगा। इस पर 89.24 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विधायक ने कहा कि दादरी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों, पेयजल, विद्युत एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।