greater noida city bus service will start on 4 routes with 15 electric buses check out route plan ग्रेटर नोएडा में शुरू होगी सिटी बस सेवा; 4 रूटों पर दौड़ेंगी 15 इलेक्ट्रिक बसें, जानें रूट प्लान, Ncr Hindi News - Hindustan
More

ग्रेटर नोएडा में शुरू होगी सिटी बस सेवा; 4 रूटों पर दौड़ेंगी 15 इलेक्ट्रिक बसें, जानें रूट प्लान

ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जुड़ी यह एक बड़ी और राहत भरी खबर है। शहर में प्रदूषण मुक्त सफर के लिए जल्द ही 4 रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों का तोहफा मिलने जा रहा है।

Sun, 3 May 2026 07:06 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
ग्रेटर नोएडा में शुरू होगी सिटी बस सेवा; 4 रूटों पर दौड़ेंगी 15 इलेक्ट्रिक बसें, जानें रूट प्लान

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड ने सिटी बस सेवा के रूप में 15 इलेक्ट्रिक बसें चार मार्गों पर चलाने को मंजूरी दे दी है। इन बसों का संचालन उत्तर प्रदेश परिवहन निगम द्वारा किया जाएगा। फिलहाल इसे छह माह के लिए शुरू किया जा रहा है। पर्याप्त सवारी मिलने पर नए मार्ग चिन्हित कर बसों की संख्या और बढ़ाई जाएगी। अधिकारी के मुताबिक, इन बसों के संचालन पर छह माह में 1.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे, इस राशि को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण वहन करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, हापुड़ बाईपास से आगे बनेगी 15 KM लंबी सड़क

ये होंगे चारों रूट

● पहला रूट चार मूर्ति चौक से सूरजपुर टी पॉइंट और परी चौक होते हुए जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक होगा। इस मार्ग पर 4 बसें चलेंगी।

● दूसरा रूट चार मूर्ति चौक से 130 मीटर चौड़ी सड़क और राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) होते हुए नोएडा एयरपोर्ट तक होगा। इस मार्ग पर भी चार बसें चलेंगी।

● तीसरा रूट क्षेत्र के मकौड़ा गोलचक्कर से नॉलेज पार्क में इंडिया एक्सपो मार्ट के पास स्थित नासा पार्किंग और सेक्टर पी-7 होते हुए जेवर एयरपोर्ट तक होगा। इस मार्ग पर भी चार बसें चलेंगी।

● चौथा रूट औद्योगिक सेक्टर-16 से तिलपता गोलचक्कर, स्वर्णनगरी, यथार्थ अस्पताल और गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) होते हुए नोएडा एयरपोर्ट तक होगा। इस मार्ग पर 3 बसें चलेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा में मकान-दुकान खरीदना महंगा, 3.58% बढ़ी जमीन की कीमतें,देखें नई दरें

टेकजोन में मेघालय भवन बनेगा

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर टेकजोन में मेघालय भवन बनने का रास्ता साफ हो गया है। प्राधिकरण बोर्ड ने मेघालय सरकार को 8000 वर्ग मीटर जमीन आवंटित करने पर मुहर लगा दी है।

कार्बन क्रेडिट का प्रस्ताव भी बोर्ड से मंजूर

ग्रेटर नोएडा बोर्ड ने कार्बन क्रेडिट परियोजनाओं के विकास से जुड़े प्रस्ताव को भी मंजूर कर लिया है। प्राधिकरण एएफसी इंडिया के साथ मिलकर इस परियोजना को अमलीजामा पहनाएगा। भारत सरकार की संस्था एएफसी इंडिया ग्रेटर नोएडा में कार्बन क्रेडिट से जुड़ी परियोजनाओं की पहचान करेगा। इस परियोजना के कार्यान्वयन का रोडमैप तैयार किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इन 16 गांवों के लिए गुड न्यूज, गली-गली में होगा यह काम
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।