Noida land allotment rates set to big rise see new rate list नाेएडा में आसमान छूएंगे जमीन के दाम? आवंटन दरों में बड़ी वृद्धि की तैयारी; देखें नए रेट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नाेएडा में आसमान छूएंगे जमीन के दाम? आवंटन दरों में बड़ी वृद्धि की तैयारी; देखें नए रेट

नोएडा ने जमीन खरीदना अब और महंगा होने जा रहा है। नोएडा प्राधिकरण ने आवंटन दरें 11 प्रतिशत बढ़ाने का निर्णय लिया है। नई दरें एक-दो दिन में लागू हो जाएंगी। बीते वर्षों में आवासीय आदि संपत्तियों में करीब पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी होते आ रही थी।

Tue, 5 May 2026 09:20 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नोएडा
share
नाेएडा में आसमान छूएंगे जमीन के दाम? आवंटन दरों में बड़ी वृद्धि की तैयारी; देखें नए रेट

नोएडा ने जमीन खरीदना अब और महंगा होने जा रहा है। नोएडा प्राधिकरण ने आवासीय, संस्थागत, औद्योगिक आदि संपत्तियों की आवंटन दरें 11 प्रतिशत बढ़ाने का निर्णय लिया है। नई दरें एक-दो दिन में लागू हो जाएंगी। बीते वर्षों में आवासीय आदि संपत्तियों में करीब पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी होते आ रही थी। इस बार सबसे अधिक वृद्धि करने की तैयारी है।

नोएडा में हर साल संपत्ति महंगी होती जा रही है। शहर में मध्यम वर्ग के लोगों के लिए संपत्ति खरीदना सपने जैसा होता जा रहा है। मांग अधिक होने की वजह से प्राधिकरण भी आवंटन दरें हर वर्ष बढ़ा रहा है। इसी क्रम में अब आवासीय, औद्योगिक, संस्थागत, ग्रुप हाउसिंग आदि संपत्ति की आवंटन दरों में 11 प्रतिशत बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है। नई दरों को लेकर कार्यालय आदेश इसी सप्ताह जारी हो जाएगा। ऐसे में कुछ दिन बाद से प्राधिकरण संपत्तियों का आवंटन नई दरों के हिसाब से करेगा। आवंटन रेट बढ़ने का असर प्राधिकरण में हस्तांतरण होने वाली संपत्ति के शुल्क पर भी पड़ेगा। यह शुल्क भी महंगा हो जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा में मकान-दुकान खरीदना महंगा, 3.58% बढ़ी जमीन की कीमतें,देखें नई दरें

गौरतलब है कि इस महीने ग्रेटर नोएडा ने भी संपत्ति की दरों में करीब साढ़े तीन प्रतिशत बढ़ोत्तरी करने का निर्णय लिया है। अधिकारियों का कहना है कि प्राधिकरण की ओर से कराए कराने वाले काम पर खर्च यानि कोस्टिंग चार्ज अधिक आने की वजह से इस बार अधिक प्रतिशत में संपत्ति की दरें बढ़ाने का निर्णय गया है।

औद्योगिक संपत्तियों में भी 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है। फेज-1 में चार हजार वर्ग मीटर तक के औद्योगिक भूखंड का आवंटन रेट 55,880 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय किया गया है। फेज-2 में 60 हजार वर्ग मीटर से बड़े भूखंड का शुल्क 20 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर रखा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, हापुड़ बाईपास से आगे बनेगी 15 KM लंबी सड़क

व्यावसायिक संपत्तियों के दाम नहीं बढ़ेंगे

प्राधिकरण की हर श्रेणी की संपत्ति बिक रही है। खरीदार आरक्षित मूल्य से कई गुना अधिक बोली लगाकर उसको प्राप्त कर रहे हैं। इन सबके बीच व्यावासयिक संपत्ति खरीदने के लिए खरीदार आगे नहीं आ रहे। इस वजह से प्राधिकरण ने इस बार भी व्यावसायिक संपत्ति की दरों में कोई इजाफा नहीं करने का निर्णय लिया है।

आवासीय श्रेणी की आवंटन दरें

श्रेणीवर्तमान दरेंप्रस्तावित दरें
ए प्लस175000175000
132860147480
बी92620102810
सी6744074860
डी5637062570
5100056610
नोट- दरें रुपये प्रतिवर्ग मीटर
,

आवासीय श्रेणी के हिसाब से सेक्टर

● सी: 42, 43,45,63ए, 104, 107, 110,118,119, 120,121, 128, 129,130, 131,133,134, 135,137, 143,143बी,144,151,168

● डी: 86,112,113, 116,117

● ई: 102,115,158,162

● ए प्लस: सेक्टर-14ए, 15ए 44 (ब्लॉक ए और बी)

● ए: 14,17,19,30,35,36,39, 44,47,50,51,52,93,93ए,93बी

● बी: 11,12,15,20,21,22,23, 25 से 29,31,33,34,37,40,41, 46, 48, 49,53,55,56,61,62, 70,78,82,92,96 से 100,105, 108,122

रिपोर्ट : विक्रम शर्मा

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा के 10 से अधिक गांवों के लिए अच्छी खबर, इस समस्या से मिलेगी निजात
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।