Several trains departing from Delhi cancelled for a few days special train from Anand Vihar to Muzaffarpur दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेनें कुछ दिनों के लिए रद्द, आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए विशेष रेलगाड़ी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेनें कुछ दिनों के लिए रद्द, आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए विशेष रेलगाड़ी

दिल्ली के किशनगंज इलाके में चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे द्वारा ट्रैफिक ब्लॉक किया जाएगा। इसके चलते लगभग एक दर्जन रेलगाड़ियां कुछ दिनों के लिए रद्द रहेंगी। वहीं कुछ गाड़ियों को दूसरे मार्ग से चलाया जाएगा जबकि कुछ रेलगाड़ियों की यात्रा गंतव्य से पूर्व समाप्त की जाएगी।

Wed, 6 May 2026 05:32 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेनें कुछ दिनों के लिए रद्द, आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए विशेष रेलगाड़ी

दिल्ली के किशनगंज इलाके में चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे द्वारा ट्रैफिक ब्लॉक किया जाएगा। इसके चलते लगभग एक दर्जन रेलगाड़ियां कुछ दिनों के लिए रद्द रहेंगी। वहीं कुछ गाड़ियों को दूसरे मार्ग से चलाया जाएगा जबकि कुछ रेलगाड़ियों की यात्रा गंतव्य से पूर्व समाप्त की जाएगी।

उत्तर रेलवे के मुख्य प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय के अनुसार किशनगंज पर होने वाले नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते नई दिल्ली से रोहतक के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 14323-24 आगामी 13 मई तक रद्द रहेगी। दिल्ली से जींद के बीच चलने वाली 54031-32 आगामी 14 मई तक जबकि 54034 आगामी 13 मई तक रद्द रहेगी। दिल्ली से नरवाना के बीच चलने वाली 54033 आगामी 10, 11 और 12 मई को रद्द की गई है। मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली से जाखल के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 54035 आगामी 13 मई तक जबकि 54036 आगामी 10 से 12 मई तक रद्द रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली की इस सड़क पर 2 महीने तक डिस्टर्ब रहेगा ट्रैफिक, आज राजघाट पर डायवर्जन

कई के रूट बदले, कई के गंतव्य में बदलाव

दिल्ली जंक्शन से शामली जाने वाली गाड़ी संख्या 54057 आगामी 13 मई तक जबकि वापसी वाली गाड़ी संख्या 54058 आगामी 14 मई तक रद्द रहेगी। शकूर बस्ती से नई दिल्ली के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 64018 भी आगामी 13 मई तक रद्द रहेगी। इसके अलावा लगभग एक दर्जन गाड़ियों के रूट बदले गए हैं जबकि 21 गाड़ियों के गंतव्य में बदलाव किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में ड्रग माफिया के ठिकानों पर गरजा बुलडोजर, अवैध निर्माण जमींदोज

मुज्जफरपुर के लिए चलेगी विशेष रेलगाड़ी

आनंद विहार से मुज्जफरपुर जंक्शन के बीच विशेष रेलगाड़ी का परिचालन किया जाएगा। गाड़ी आनंद विहार से आठ और 15 मई (शुक्रवार) को चलकर मुज्जफरपुर जाएगी। वापसी में मुज्जफरपुर जंक्शन से नौ और 16 मई (शनिवार) को चलकर आनंद विहार आएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नई दिल्ली स्टेशन से 30 ट्रेनें होंगी शिफ्ट, रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।