30 trains to be shifted from new delhi railway station proposal sent to railway board नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 30 ट्रेनें दूसरी जगह होंगी शिफ्ट, रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 30 ट्रेनें दूसरी जगह होंगी शिफ्ट, रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव

New Delhi Railway Station : राजधानी के सबसे प्रमुख नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से लगभग 30 ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर शिफ्ट करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इन ट्रेनों को चिन्हित करने के साथ ही उन स्टेशनों को भी चिन्हित कर लिया गया है।

Tue, 5 May 2026 06:50 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 30 ट्रेनें दूसरी जगह होंगी शिफ्ट, रेलवे बोर्ड को भेजा गया प्रस्ताव

राजधानी दिल्ली के सबसे प्रमुख नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (New Delhi Railway Station) से लगभग 30 ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर शिफ्ट करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इन ट्रेनों को चिन्हित करने के साथ ही उन स्टेशनों को भी चिन्हित कर लिया गया है, जहां यह ट्रेनें भेजी जाएंगी।

वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से रेलवे बोर्ड को यह प्रस्ताव भेजा गया है और उनकी स्वीकृति के बाद यह गाड़ियां नए गंतव्य स्टेशन से चलाई जाएंगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेल भूमि विकास प्राधिकरण की ओर से पुनर्विकास का काम किया जा रहा है। यहां लगभग चार वर्षों तक निर्माण कार्य चलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की सुरक्षा में लगेंगे 1500 एआई से लैस कैमरे

फिलहाल पहाड़गंज की दिशा में इमारत बनाने का काम शुरू किया गया है, लेकिन आने वाले समय में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लैटफॉर्मों का भी पुनर्विकास होगा। इसके चलते यहां गाड़ियों की संख्या को कम करने की आवश्यकता है। इसे ध्यान में रखते हुए उन गाड़ियों की सूची तैयार कर ली गई है।

तीन गाड़ियां निजामुद्दीन भेजी जाएंगी

नई दिल्ली से रानी कमलापति के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12001-02) को हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से चलाने का प्रस्ताव है। नई दिल्ली से आगरा के बीच चलने वाली ताज एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12279-80) और नई दिल्ली से डॉ. आंबेडकर नगर के बीच चलने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 20155-56) को निजामुद्दीन शिफ्ट करने की योजना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का मेगा मेकओवर, रोज 7 लाख यात्रियों को संभालने की तैयारी

त्योहारों से पहले मिल सकती है मंजूरी

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, दीपावली और छठ पर्व के मौके पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। ऐसे में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ कम करने के लिए त्योहारों से पहले इन गाड़ियों को शिफ्ट करने को मंजूरी मिल सकती है।

इनको शिफ्ट किया जाएगा

सूत्रों के अनुसार, नई दिल्ली से हावड़ा जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस, ललितपुर जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस और बनारस जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस को शकूर बस्ती से परिचालित करने की योजना है। इसी तरह नई दिल्ली से बरौनी और दरभंगा के लिए चलने वाली विशेष रेलगाड़ियों को सफदरजंग स्टेशन से चलाने का प्रस्ताव है। नई दिल्ली से चलने वाली देहरादून शताब्दी (गाड़ी संख्या 12017-18) और काठगोदाम शताब्दी (गाड़ी संख्या 12039-40) को आनंद विहार शिफ्ट करने की योजना है। नई दिल्ली से प्रयागराज के बीच चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 12275-76) को आनंद विहार से चलाने का प्रस्ताव है।

बता दें कि, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से हर दिन देश के अलग-अलग राज्यों के लिए हजारों की तादाद में यात्री सैकड़ों ट्रेनों के जरिये अपने-अपने गंतव्य के लिए यात्रा करते हैं।

रिपोर्ट : अमित झा

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर नई पार्किंग शुरू, पिक एंड ड्रॉप शुल्क में बड़ी राहत
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।