द्वारका-अलीपुर के बीच सर्विस रोड बनेगा, इन इलाकों को फायदा; दिल्ली में पहली बार हाईवे पर 2 सर्विस रोड
दिल्ली-एनसीआर में पहली बार किसी हाईवे पर एक नहीं दो सर्विस रोड होंगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारका से अलीपुर के बीच अर्बन एक्सटेंशन रोड (यूईआर)-2 पर पहले से बनी छह लेन की सर्विस रोड के समानांतर दोनों तरफ दो-दो लेन की दूसरी सर्विस रोड बनाने की तैयारी कर रहा है।

दिल्ली-एनसीआर में पहली बार किसी हाईवे पर एक नहीं दो सर्विस रोड होंगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारका से अलीपुर के बीच अर्बन एक्सटेंशन रोड (यूईआर)-2 पर पहले से बनी छह लेन की सर्विस रोड के समानांतर दोनों तरफ दो-दो लेन की दूसरी सर्विस रोड बनाने की तैयारी कर रहा है।
दूसरी सर्विस रोड आसपास के इलाकों के जितने पहुंच मार्ग हैं, उनसे जुड़ी होगी। ऐसे में इन इलाकों के लोगों को अपने घर तक पहुंचने के लिए लंबा फेरा नहीं लगाना होगा। मौजूदा वक्त में यूईआर-2 और उसकी पहली सर्विस रोड पर पहुंचने के लिए सीमित प्रवेश कट हैं। इससे आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को इसका उपयोग करने में मुश्किल होती है। नई सर्विस रोड बनने से यूईआर-2 का उपयोग करने वाले बहादुरगढ़ और सोनीपत के लोगों की इन क्षेत्रों में पहुंच सुगम होगी।
दो चरणों में बनेगी
अलीपुर से द्वारका के बीच 38 किलोमीटर की दूसरी सर्विस रोड बनेगी। दो चरणों में दूसरी सर्विस रोड को बनाने की योजना तैयार की जा रही है। पहले चरण में 19 किलोमीटर का हिस्सा बनेगा। इसमें करीब 121 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान है। बाकी 19 किलोमीटर के लिए जमीन अधिग्रहण करनी पड़ेगी। इसमें लागत का आकलन होना शेष है।
इन इलाकों को फायदा
इससे मुंडका, बक्करवाला, रानी खेड़ा, रसूलपुर, मदनपुर डबास, कराला, मोहम्मदपुर माजरी, हिरन कूदना, नीलवाल, घेवरा और बंकोली के लोगों के लिए एक तरफ बहादुरगढ़, सोनीपत, गुरुग्राम और दूसरी ओर गाजियाबाद तक आवाजाही आसान होगी।
एक्सप्रेसवे से सीधे राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश
दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेसवे को 17.03 किलोमीटर एलिवेटेड रोड के जरिए यूईआर-2 से जोड़ा जाएगा। इसे हरियाणा के झज्जर जिले के निलौठी गांव से लडरावन, पंजाब खोर, जोंटी, कराला होते हुए रोहिणी सेक्टर-38 के पास यूईआर-2 से कनेक्ट किया जाएगा। इसके निर्माण से दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेसवे से सीधे राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश कर सकेंगे। यूईआर-2 को अलीपुर से विस्तार देकर 17 किलोमीटर रोड के जरिए गाजियाबाद के मंडोला पर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा।




साइन इन