Delhi CM Rekha Gupta flags off 13 Heat Relief Vans in Delhi, to Provide Respite from Scorching Heat भीषण गर्मी से राहत दिलाने दिल्ली में 13 ‘हीट रिलीफ’ वैन शुरू; मुफ्त बांटेंगी कैप, गमछे और ORS पैकेट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

भीषण गर्मी से राहत दिलाने दिल्ली में 13 ‘हीट रिलीफ’ वैन शुरू; मुफ्त बांटेंगी कैप, गमछे और ORS पैकेट

दिल्ली की सीएम ने इस मौके पर हीटवेव से बचाव और जागरूकता के लिए हीट एक्शन प्लान बुकलेट भी जारी की। साथ ही लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में आप अपना और अपने परिवार का विशेष ध्यान रखें, पर्याप्त पानी पिएं, अनावश्यक धूप में निकलने से बचें।

Wed, 6 May 2026 10:45 PMSourabh Jain पीटीआई, नई दिल्ली
share
भीषण गर्मी से राहत दिलाने दिल्ली में 13 ‘हीट रिलीफ’ वैन शुरू; मुफ्त बांटेंगी कैप, गमछे और ORS पैकेट

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को शहर के 13 जिलों को सौगात देते हुए हर जिले के लिए 'मोबाइल हीट रिलीफ' वैन को हरी झंडी दिखाई, और लोगों से गर्मी की तेज तपिश से बचने के लिए एहतियात बरतने की अपील की। इस दौरान उन्होंने गर्मियों में भरी धूप में काम करने वाले मजदूरों के स्वास्थ्य को लेकर भी विशेष तौर पर चिंता जताई साथ ही एक हीटवेव एक्शन प्लान बुकलेट भी जारी की, जिसमें बढ़ते तापमान के दौरान हीटवेव से बचाव और जागरूकता फैलाने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में बताया गया है।

इस मौके पर जानकारी देते हुए सीएम गुप्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार ने पूरे शहर में 'हीटवेव एक्शन प्लान' लागू किया है, जिसके तहत ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ORS) के पैकेट, टोपियां, गमछे, फर्स्ट एड किट और अन्य दूसरा सामान बांटा जा रहा है। कार्यक्रम में सीएम ने बताया कि 'किसी भी आपात स्थिति में 112 हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से मोबाइल यूनिट्स की सुविधा प्राप्त की जा सकती है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तो देश की कितनी बेइज्जती होती होगी;दिल्ली का वीडियो शेयर कर क्यों भड़के केजरीवाल
Delhi CM flags off 13 heatwave response vans for all districts

सीएम गुप्ता ने मजदूरों को लेकर जताई खास चिंता

दिल्ली सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, 'हमें खासतौर पर उन मजदूरों की चिंता है जिन्हें बाहर काम करना पड़ता है और गर्मी का सामना करना पड़ता है। सभी सरकारी और निजी संस्थानों को दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे के बीच काम से ब्रेक लेने का निर्देश दिया गया है।'

स्कूल प्रशासन को दिए निर्देशों के बारे में भी बताया

सीएम ने आगे कहा कि स्कूल प्रशासन को भी बच्चों की सुरक्षा और उन्हें सही मात्रा में पानी पिलाने (रीहाइड्रेशन) का ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है, साथ ही अस्पतालों में दवाओं और बिस्तरों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केजरीवाल पर सुनवाई से पहले जज स्वर्ण कांता शर्मा का 'इंसाफ';क्या है एमिकस क्यूरी
भीषण गर्मी से राहत दिलाने CM गुप्ता की बड़ी पहल, 13 'हीट रिलीफ' वैन को किया रवाना; मिलेंगी कई सुविधाएं

सोशल मीडियो पर भी शेयर की पोस्ट

उधर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया के जरिए भी अपनी इस पहली की जानकारी लोगों को दी। उन्होंने लिखा, 'दिल्ली सचिवालय से भीषण गर्मी और हीटवेव से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से 13 मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।' इसके बाद उन्होंने इस मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स के माध्यम से लोगों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।

‘मोबाइल हीट रिलीफ’ वैन में मिलेंगी ये सुविधाएं

🔹 ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा

🔹 ORS के पैकेट वितरित किए जाएंगे

🔹 प्राथमिक उपचार (First Aid) की सुविधा

🔹 लू और तेज धूप से बचाव हेतु कॉटन के गमछे और कैप दिए जाएंगे

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किसी के पैसों को तब तक घूस नहीं माना जा सकता जब तक कि…; HC का महत्वपूर्ण फैसला

आगे उन्होंने लिखा कि 'हीटवेव से बचाव और जागरूकता के लिए हीट एक्शन प्लान बुकलेट भी जारी की गई है। आप सभी से अपील है कि इस भीषण गर्मी में अपना और अपने परिवार का विशेष ध्यान रखें, पर्याप्त पानी पिएं, अनावश्यक धूप में निकलने से बचें।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।