दोस्त ने पार्टी देने से मना किया तो पेट्रोल डालकर आग लगा दी, एक माह पहले खरीदा था फ्लैट
दिल्ली में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पार्टी देने से मना करने पर एक यवक ने अपने दोस्त पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

दिल्ली में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पार्टी देने से मना करने पर एक यवक ने अपने दोस्त पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विजय विहार इलाके में एक शख्स ने पार्टी नहीं देने पर गुरुवार को अपने दोस्त पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विजय विहार पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, 40 वर्षीय राकेश पत्नी सोनी और चार बच्चों के साथ विजय विहार इलाके में रहता है। राकेश टेम्पो चलाता है। पीड़ित ने करीब एक माह पहले विजय विहार फेज-2 में फ्लैट खरीदा था। वह कुछ समय से यहां परिवार सहित रहा है। पीड़ित ने बताया कि लाल क्वार्टर में रहने वाला उसका दोस्त राजा उर्फ मानू अक्सर उससे फ्लैट की पार्टी मांगता था।
दोबारा पार्टी मांग रहा था
राकेश ने कुछ समय पहले राजा को पार्टी भी दी थी, लेकिन वह दोबारा पार्टी मांग रहा था। राकेश ने उससे रुपये आने पर पार्टी देने का वादा किया था। राकेश के अनुसार वह गुरुवार को फ्लैट के नीचे अपने दोस्त सूरज की कार वाशिंग की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान राजा वहां पहुंचा और पार्टी की जिद करने लगा।
कुछ समय बाद पार्टी देने के लिए कहा
पीड़ित राकेश ने बताया कि उसने राजा को कुछ समय बाद पार्टी देने के लिए कहा। इस पर राजा ने उसे अपशब्द कहना शुरू किया। उसने गुस्से में सूरज की दुकान से हथौड़ा लाकर राकेश के टेम्पो का शीशा तोड़ दिया। दौरान वह पीड़ित से लगातार गाली-गलौच भी कर रहा था। आसपास के लोगों के साथ पीड़ित ने भी इसका विरोध किया तो आरोपी और भड़क गया।
आरोपी घर आता था
पीड़ित के परिजनों ने बताया कि राजा करीब दो साल से राकेश का परिचित था। वह पहले घर भी आता-जाता था। वह ऐसा करेगा किसी को भरोसा नहीं था। वहीं, इस घटना के बाद राकेश के परिवार के सामने अजीविका का संकट खड़ा हो गया है। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां और बेटा है।
अस्पताल में भर्ती कराया गया
आरोपी की हरकतें देख राकेश ने विरोध किया तो वह और भड़क गया। वह दुकान से पेट्रोल से भरी बोतल को लेकर आया। उसने राकेश पर पेट्रोल उड़ेल दिया। इसके बाद माचिस की तीली जलाकर फेंक दी। राकेश लपटों से घिर गया तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। इस दौरान मौके पर पहुंची राकेश की पत्नी सोनी ने सूरज की मदद से किसी तरह आग बुझाई। इसके बाद राकेश को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।




साइन इन