अनियमितता पर सीएम रेखा गुप्ता का सख्त ऐक्शन, दिल्ली में इस विभाग के 162 अधिकारियों का एकसाथ तबादला
बयान में ट्रांसफर की वजह बताते हुए कहा गया कि, 'ये अधिकारी लंबे समय से एक ही जगह पर तैनात थे।' सेवा विभाग के आदेश के अनुसार, तबादला किए गए एड-हॉक DANICS कैडर के असिस्टेंट कमिश्नरों में सुनीता, मनोज कुमार और सुरेंद्र सिंह शामिल हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए व्यापार और कर विभाग (ट्रेड एंड टैक्सेस डिपार्टमेंट) में लंबे समय से जमे 162 अधिकारियों का एक साथ तबादला कर दिया गया। इस बारे में जानकारी देते हुए शुक्रवार को दिल्ली सरकार की तरफ से बताया गया कि सीएम गुप्ता ने 8 अप्रैल को विभाग का औचक निरीक्षण किया था, इसी दौरान विभाग में गंभीर अनियमितताएं मिली थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। जिन अधिकारियों का तबादला किया गया, उनमें तीन असिस्टेंट कमिश्नर भी शामिल हैं।
सरकार ने बताया किसर्विसेस विभाग द्वारा इस बारे में गुरुवार को अलग-अलग रैंक के अधिकारियों के लिए अलग-अलग तबादला आदेश जारी किया गया। आधिकारिक बयान में कहा गया कि, 'मुख्यमंत्री की इस सख्त कार्रवाई के तहत कुल 162 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें तीन असिस्टेंट कमिश्नर, 58 सेक्शन ऑफिसर ग्रेड-I, 22 असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर ग्रेड-II, 74 सीनियर असिस्टेंट ग्रेड-III और 5 जूनियर असिस्टेंट ग्रेड-IV शामिल हैं।'
आदेश में ट्रांसफर की बताई गई यह वजह
बयान में ट्रांसफर की वजह बताते हुए आगे कहा गया कि, 'ये अधिकारी लंबे समय से एक ही जगह पर तैनात थे।' सेवा विभाग के आदेश के अनुसार, तबादला किए गए एड-हॉक DANICS कैडर के असिस्टेंट कमिश्नरों में सुनीता, मनोज कुमार और सुरेंद्र सिंह शामिल हैं।
‘भ्रष्टाचार या अनियमितता के लिए कोई जगह नहीं’
बयान में यह भी बताया गया कि इस आदेश को जारी करते हुए मुख्यमंत्री ने यह भी साफ किया कि पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसमें भ्रष्टाचार या अनियमितताओं के लिए कोई जगह नहीं है।
किस पद पर कितने अधिकारियों का हुआ तबादला
असिस्टेंट कमिश्नर- 3 (सुनीता, मनोज कुमार और सुरेंद्र सिंह, एड हॉक DANICS कैडर)
अनुभाग अधिकारी (ग्रेड-I)- 58
सहायक अनुभाग अधिकारी (ग्रेड-II)- 22
वरिष्ठ सहायक (ग्रेड-III)- 74
कनिष्ठ सहायक (ग्रेड-IV)- 5




साइन इन