दिल्ली-NCR में ईडी का ऐक्शन, रहेजा डेवलपर्स के 7 ठिकानों पर मारा छापा; क्या हैं आरोप
दिल्ली और आसपास के इलाकों में ईडी के छापे लगातार जारी हैं। शनिवार सुबह ईडी जोन दिल्ली की टीम ने रहेजा डेवलपर्स के निदेशकों और उनकी संस्थाओं से जुड़े एनसीआर के 7 ठिकानों पर छापा मारा। रहेजा डेवलपर्स पर आरोप है कि उन्होंने घर खरीदने वालों के साथ धोखाधड़ी की है।
Sat, 25 April 2026 10:46 AMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, दिल्ली

दिल्ली और आसपास के इलाकों में ईडी के छापे लगातार जारी हैं। शनिवार सुबह ईडी जोन दिल्ली की टीम ने रहेजा डेवलपर्स के निदेशकों और उनकी संस्थाओं से जुड़े एनसीआर के 7 ठिकानों पर छापा मारा। ईडी ने ये छापेमारी घर खरीदने वालों के साथ धोखाधड़ी करने और उनके प्रोजेक्ट में फ्लैट्स की डिलीवरी न देने के मामले में की है।
क्या हैं आरोप
रहेजा डेवलपर्स पर आरोप है कि उन्होंने घर खरीदने वालों के साथ धोखधड़ी की है। इस मामले में ईडी ने छापा मारा है। मिली जानकारी के अनुसार, रहेजा डेवलपर्स के रहेजा रेवंता प्रोजेक्ट में फ्लैट्स की डिलीवरी न देने के मामले में ईडी जांच कर रही है। इस दौरान रहेजा डेवलपर्स के 7 ठिकानों पर छापा मारा गया है।
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन