जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ी, 5 अस्थायी चौकियां बनीं, 7 पीआरवी वाहन भी तैनात; इमरजेंसी में तुरंत ऐक्शन
उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। एयरपोर्ट क्षेत्र में 5 नई अस्थायी पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। 7 नए पीसीआर/पीआरवी वाहन भी तैनात किए गए हैं।

उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं। एयरपोर्ट क्षेत्र में 5 नई अस्थायी पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। 7 नए पीसीआर/पीआरवी वाहन भी तैनात किए गए हैं।
पहले से ही पुख्ता इंतजाम
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील इलाके में सुरक्षा को और मजबूत करना जरूरी है। यहां बड़ी संख्या में यात्रियों का आना-जाना होगा, इसलिए पहले से ही पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। नई पुलिस चौकियां माइल स्टोन-32 किलोमीटर, कार्गो टर्मिनल, डोमेस्टिक टर्मिनल, माइल स्टोन-27 किलोमीटर और माइल स्टोन-15 किलोमीटर पर स्थापित की गई है।
अंदर और बाहर दोनों जगह सुरक्षा
इन चौकियों का मकसद एयरपोर्ट के अंदर और बाहर दोनों जगह सुरक्षा बनाए रखना है। इनमें से तीन चौकियां माइल स्टोन-32, कार्गो टर्मिनल और डोमेस्टिक टर्मिनल डोमेस्टिक टर्मिनल पुलिस स्टेशन के अंतर्गत काम करेंगी। वहीं, माइल स्टोन-27 चौकी थाना रबूपुरा और माइल स्टोन-15 चौकी थाना दनकौर के अंतर्गत रहेगी। सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए सात नए पीसीआर/पीआरवी वाहन दिए गए हैं। ये वाहन एयरपोर्ट और उसके आसपास लगातार गश्त करेंगे।
आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई होगी
पुलिस के मुताबिक पूरी व्यवस्था को तकनीक के साथ जोड़ा जा रहा है। आधुनिक उपकरणों से लैस पुलिस वाहन और चौकियां किसी भी आपात स्थिति में तेजी से प्रतिक्रिया दे सकेंगी। इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के बड़े और महत्वपूर्ण एयरपोर्ट्स में शामिल होने जा रहा है। ऐसे में यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम बेहद जरूरी है। पुलिस द्वारा उठाए गए ये कदम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माने जा रहे हैं।




साइन इन