sarai kale khan to merrut namo bharat will start from 22 feb pm modi will inaugurate दिल्ली से मेरठ अब बस 39 मिनट, नमो भारत ने सराय काले खां से बेगमपुल तक दिखाई रफ्तार, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली से मेरठ अब बस 39 मिनट, नमो भारत ने सराय काले खां से बेगमपुल तक दिखाई रफ्तार

नमो भारत ट्रेन के लिए सराय काले खां स्टेशन पूरी तरह तैयार हो चुका है। 22 फरवरी से आम यात्री इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे। सराय काले खां से मेरठ तक का सफर महज 55 मिनट में तय होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को मेरठ में इस पूरे कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे।

Fri, 20 Feb 2026 01:45 PMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, राजीव शर्मा/नई दिल्ली
share
दिल्ली से मेरठ अब बस 39 मिनट, नमो भारत ने सराय काले खां से बेगमपुल तक दिखाई रफ्तार

नमो भारत ट्रेन के लिए सराय काले खां स्टेशन पूरी तरह तैयार हो चुका है। 22 फरवरी से आम यात्री इस ट्रेन में सफर कर सकेंगे। सराय काले खां से मेरठ तक का सफर महज 55 मिनट में तय होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को मेरठ में इस पूरे कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। इस बीच, नमो भारत स्पेशल ट्रेन सराय काले खां स्टेशन से बेगम पुल स्टेशन तक महज 39 मिनट में पहुंच गई।

अभी 11 स्टेशनों के बीच सर्विस

प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम की 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। इस कॉरिडोर पर सराय काले खां, आनंद विहार, गाजियाबाद, गुलधर, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ और मेरठ साउथ जैसे 16 प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। नमो भारत कॉरिडोर पर अभी दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ तक 11 स्टेशनों के बीच सर्विस दी जा रही हैं।

पूरे दिल्ली-एनसीआर को फायदा होगा

22 फरवरी को पूरा कॉरिडोर शुरू होने के बाद दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ ही नहीं बल्कि फरीदाबाद, गुरुग्राम और नोएडा के लाखों लोगों को भी इससे काफी फायदा मिलेगा। मेरठ के चार फ्लोर का बेगमपुल स्टेशन आधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां हर तरह की वह सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे कि यात्री अपने गंतव्य तक सफर करते हुए आनंद ले सकें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नमो भारत ट्रेन में कुत्ते-बिल्ली संग नहीं मिलेगी एंट्री, किन-किन चीजों पर रोक
ये भी पढ़ें:नमो भारत और सड़क मार्ग से यात्रा करेंगे पीएम मोदी; जनसभा की तैयारी जुटे अफसर

मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर का अद्भुत नमूना है सराय काले खां स्टेशन

सराय काले खां स्टेशन मॉडर्न इंफ्रास्टक्चर का एक अद्भुत नमूना है। स्टेशन में 6 प्लेटफार्म और 4 ट्रैक, 18 एस्केलेटर और सीसीटीवी कैमरे हैं। स्टेशन आधुनिक सुविधाओं जैसे एस्केलेटर, लिफ्ट और वातानुकूलित वेटिंग एरिया से सुसज्जित है। स्टेशन में 6 प्रवेश और निकास द्वार भी हैं, जो भीड़ को नियंत्रित करने में सहायक होंगे। सराय काले खां स्टेशन नमो भारत कॉरिडोर के सबसे बड़े स्टेशनों में से एक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेट्रो, नमो भारत और अब हाईस्पीड ट्रेन, गौतमबुद्ध नगर में होंगे 2 स्टेशन
ये भी पढ़ें:बजट में गुरुग्राम को मिलेगी नमो भारत की सौगात? बावल और नोएडा तक चलेगी ट्रेन

यात्रा के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव की संभावना

एनसीआरटीसी यानी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने इस स्टेशन को एक आधुनिक मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित किया है। यहां से यात्री रेलवे, बस, मेट्रो और अन्य परिवहन साधनों से आसानी से जुड़ सकेंगे। 'नमो भारत' ट्रेन सेवा से दिल्ली-एनसीआर में लोगों के यात्रा करने के तरीके में क्रांतिकारी बदलाव आने की संभावना है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।