Namo Bharat train and metro passengers will not be allowed with dogs and cats these items are also prohibited नमो भारत ट्रेन और मेट्रो में यात्रियों को कुत्ते-बिल्ली संग नहीं मिलेगी एंट्री, किन-किन चीजों पर रोक, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नमो भारत ट्रेन और मेट्रो में यात्रियों को कुत्ते-बिल्ली संग नहीं मिलेगी एंट्री, किन-किन चीजों पर रोक

नमो भारत ट्रेन और मेट्रो में कुत्ते और बिल्ली को साथ लेकर यात्री सफर नहीं कर सकेंगे। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने स्पष्ट कर दिया है कि ट्रेनों और स्टेशन परिसर में पालतू जानवरों को ले जाने पर सख्त पाबंदी रहेगी।

Thu, 19 Feb 2026 08:30 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद/मेरठ
share
नमो भारत ट्रेन और मेट्रो में यात्रियों को कुत्ते-बिल्ली संग नहीं मिलेगी एंट्री, किन-किन चीजों पर रोक

नमो भारत ट्रेन और मेट्रो में कुत्ते और बिल्ली को साथ लेकर यात्री सफर नहीं कर सकेंगे। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने स्पष्ट कर दिया है कि ट्रेनों और स्टेशन परिसर में पालतू जानवरों को ले जाने पर सख्त पाबंदी रहेगी। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एनसीआरटीसी प्रशासन ने अब स्टेशनों पर इस संबंध में सूचनाएं प्रदर्शित करना शुरू कर दिया है। मुख्य द्वार और टिकट काउंटर के पास नोटिस बोर्ड के जरिये यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है कि वे अपने साथ किसी भी प्रकार के पालतू जानवर को अंदर न लाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नमो भारत ट्रेन के सराय काले खां से निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचाएगा ट्रैवलेटर

यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों व स्टेशनों पर स्वच्छता बनाए रखने को अनिवार्य

एनसीआरटीसी के अधिकारियों के अनुसार, उनके लिए यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरी है। ऐसा निर्णय इसी कारण से लिया गया है। भीड़भाड़ वाले समय में जानवरों के कारण अन्य यात्रियों को असुविधा या सुरक्षा का खतरा हो सकता है। ट्रेनों और स्टेशनों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए यह कदम अनिवार्य है। कई यात्रियों को जानवरों से एलर्जी होती है या वे उनसे डरते हैं, जिससे सफर के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन सकता है। अधिकारियों के अनुसार लोगों की सुरक्षा को देखते हुए कुत्ते या बिल्ली को साथ ले जाने पर पाबंदी की गई है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे चेकिंग पॉइंट पर ही पालतू जानवरों के साथ आने वाले लोगों को रोक दें। यदि कोई नियमों का उल्लंघन कर अंदर प्रवेश करने की कोशिश करता है, तो उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

नमो भारत-मेट्रो में प्रतिबंधित वस्तुएं

पालतू पशु और पक्षी, नुकीली वस्तुएं, औजार, निष्क्रिय करने वाले रसायन और अन्य खतरनाक वस्तुएं, बंदूकें और आग्नेयास्त्र, विस्फोटक पदार्थ, ज्वलनशील वस्तुएं, आपत्तिजनक वस्तुएं आदि।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेनो के सूरजपुर में बनेगा नमो भारत ट्रेन जंक्शन, 72 KM रूट पर होंगे 22 स्टेशन

PM मोदी 22 को करेंगे दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के अंतिम चरण का उद्घाटन

बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को दिल्ली के सराय काले खां को मेरठ के मोदीपुरम से जोड़ने वाले 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर के शेष हिस्सों का उद्घाटन करेंगे। एक अधिकारी ने बताया कि नमो भारत के उद्घाटन के साथ-साथ 13 स्टेशन वाली 23 किलोमीटर लंबी मेरठ मेट्रो की शुरुआत भी की जाएगी। दिल्ली में सराय काले खां और न्यू अशोक नगर के बीच पांच किलोमीटर का खंड तथा मेरठ दक्षिण से मोदीपुरम तक 21 किलोमीटर का खंड का काम अब पूरा हो चुका हैं, जिसका उद्घाटन 22 फरवरी को निर्धारित है।

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ 82 किलोमीटर के गलियारे में सराय काले खां, आनंद विहार, गाजियाबाद, गुलधर, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ और मेरठ साउथ जैसे कई प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। एनसीआरटीसी ने कहा कि कॉरिडोर का 55 किलोमीटर लंबा हिस्सा पहले से ही चालू है और शेष खंड पूरा होने के करीब है। संचालित हो रहे हिस्से में 11 स्टेशन शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली से मेरठ तक जल्द दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, सराय काले खां स्टेशन बनकर तैयार
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।