Salim Wastik Second Attacker Gulfam Also Get Killed in Ghaziabad Police Encounter एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक पर हमला करने वाला दूसरा आरोपी गुलफाम भी ढेर, गाजियाबाद पुलिस ने किया एनकाउंटर, Ncr Hindi News - Hindustan
More

एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक पर हमला करने वाला दूसरा आरोपी गुलफाम भी ढेर, गाजियाबाद पुलिस ने किया एनकाउंटर

गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला करने वाले दूसरे आरोपी गुलफाम भी पुलिस एनकाउंटर कर दिया गया है। तीन दिनों में गाजियाबाद पुलिस का ये दूसरा सफर एनकाउंटर है।

Tue, 3 March 2026 10:38 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक पर हमला करने वाला दूसरा आरोपी गुलफाम भी ढेर, गाजियाबाद पुलिस ने किया एनकाउंटर

गाजियाबाद में एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक पर हमला करने वाले दूसरा आरोपी गुलफाम भी पुलिस एनकाउंटर कर दिया गया है। तीन दिनों में गाजियाबाद पुलिस का ये दूसरा सफर एनकाउंटर है। जानकारी के मुताबिक इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में पुलिस और गुलफाम का आमना-सामना हुआ जिसके बाद मुठभेड़ में उसे ढेर कर दिया गया। गुलफाम जीशान का भाई है जो हाल ही में पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया था और बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक जीशान और गुलफाम ने मिलकर सलीम वास्तिक पर हमला किया था।

जीशान पर एक लाख रुपए का इनाम था। इसके बाद पुलिस ने गुलफाम पर भी एक लाख का इनाम घोषित किया था। बता दें, सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक पर गाजियाबाद में अली गार्डन स्थित उनके ऑफिस में सुबह की नमाज अदा करने के कुछ ही समय बाद हमला किया गया था। घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया था और शनिवार को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

पुलिस ने बताया था कि लोनी इलाके में हेलमेट पहने मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने 50 वर्षीय यूट्यूबर पर चाकू से कई बार वार किए थे। यूट्यूबर अपने यूट्यूब चैनल पर एक विशेष धर्म को लेकर कथित विवादास्पद वीडियो के कारण विवादों में आए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:EX मुस्लिम सलीम का ‘सिर तन से जुदा’ का प्रयास करने वाले गुलफाम पर भी एक लाख इनाम
ये भी पढ़ें:EX मुस्लिम सलीम वास्तिक के खून से सनकर भागते हुए जीशान और गुलफाम का वीडियो
ये भी पढ़ें:मुस्लिम आर्मी, पाक से लिंक; EX मुस्लिम सलीम वास्तिक का गला रेतने वाले कौन

ऐसे मारा गया था जीशान

पुलिस ने रविवार को जीशान के साथ हई मुठभेड़ के बारें जानकारी देते हुए बताया था कि दो दिन पहले लोनी पुलिस स्टेशन में एक शख्स पर हमला हुआ था। सीसीटीवी फुटेज देखकर हमने हमलावरों की पहचान की। पुलिस टीम उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी। आज हमें सूचना मिली कि वही लोग लोनी में दोबारा आकर ऐसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। पुलिस ने इलाके को घेर लिया।

इसी दौरान बाइक पर सवार दो लोगों ने पुलिस पर गोली चलाने की कोशिश की। जवाबी फायरिंग में एक व्यक्ति को गोली लगी और उसे अस्पताल ले जाया गया। उसने अपना नाम जीशान बताया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।