amroha brothers who attacked ex muslim saleem wastik in ghaziabad मुस्लिम आर्मी, पाकिस्तान से लिंक; EX मुस्लिम सलीम वास्तिक का गला रेतने वाले सगे भाई कौन, जीशान ढेर, Ncr Hindi News - Hindustan
More

मुस्लिम आर्मी, पाकिस्तान से लिंक; EX मुस्लिम सलीम वास्तिक का गला रेतने वाले सगे भाई कौन, जीशान ढेर

इस्लामिक कुरीतियों के खिलाफ बोलने वाले यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाले दोनों हमलावर सगे भाई हैं। बीती रात पुलिस मुठभेड़ में ढेर होने वाला जीशान और उसका भाई गुलफाम कट्टरपंथी संगठन मुस्लिम आर्मी मेहदी मॉडरेटर से जुड़े थे।

Mon, 2 March 2026 11:55 AMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, डॉ. महकार सिंह, गाजियाबाद
share
मुस्लिम आर्मी, पाकिस्तान से लिंक; EX मुस्लिम सलीम वास्तिक का गला रेतने वाले सगे भाई कौन, जीशान ढेर

इस्लामिक कुरीतियों के खिलाफ बोलने वाले यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाले दोनों हमलावर सगे भाई हैं। बीती रात पुलिस मुठभेड़ में ढेर होने वाला जीशान और उसका भाई गुलफाम कट्टरपंथी संगठन मुस्लिम आर्मी मेहदी मॉडरेटर से जुड़े थे। पुलिस जानलेवा हमले में जीशान का साथ देने वाले उसके भाई गुलफाम की तलाश में जुटी है।

कारपेंटर का काम और कट्टरपंथी संगठन से जुड़ाव

लोनी में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाला 27 वर्षीय जीशान मूल रूप से अमरोहा के सैदनगली गांव का रहने वाला था। वह अपने भाई गुलफाम के साथ खोड़ा कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था। दोनों भाई कारपेंटर का काम करते थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मुठभेड़ में मारा गया जीशान कट्टरपंथी संगठन मुस्लिम आर्मी मेहदी मॉडरेटर से जुड़ा था और मजहबी संगठन से प्रभावित था।

पाकिस्तानी यूट्यूबर ने उकसाया था

जीशान यूट्यूब पर एक चैनल चलाता था। पाकिस्तानी यूट्यूबर की अपील पर जीशान ने भाई के साथ मिलकर सलीम पर जानलेवा हमला किया था। अधिकारियों ने बताया कि हमलावर एक कट्टरपंथी संगठन के टेलीग्राम ग्रुप पर जुड़े हैं। इस ग्रुप पर 18,200 मेंबर जुड़े हुए हैं।

टेलीग्राम ग्रुप पर कबूल की थी वारदात

हमलावरों ने सलीम पर जानलेवा हमला करने के बाद ग्रुप पर फोटो वायरल कर लिखा था कि सलीम एक्स मुस्लिम को अस्पताल पहुंचा दिया गया है, वीडियो चाहिए? घटना को अंजाम देने और मामले में मुख्यमंत्री द्वारा संज्ञान लेने के बाद पुलिस ने हमलावरों पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस मुठभेड़ में फरार हमलावर के भाई गुलफाम की तलाश में जुटी है।

कौन हैं एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक

यूट्यूबर सलीम खुद को एक्स मुस्लिम बताते हैं। वह यूट्यूब पर एक चैनल चलाते हैं जिसमें इस्लाम को लेकर विवादित टिप्पणी करते हैं। सलीम का दावा है कि वह इस्लाम की कुरीतियों के बारे में बात करते हैं और सच्चे इस्लाम के बारे में लोगों को बताते हैं। सलीम पर हमले के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और शनिवार को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक पर गाजियाबाद में अली गार्डन स्थित उनके कार्यालय में सुबह की नमाज अदा करने के कुछ ही समय बाद हमला किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक के हमलावरों तक कैसे पहुंची पुलिस, एनकाउंटर में एक ढेर
ये भी पढ़ें:X मुस्लिम सलीम को मैक्स अस्पताल में कराया भर्ती, हमलावर पुलिस की पकड़ से दूर
ये भी पढ़ें:बख्शे नहीं जाएंगे, 'एक्स मुस्लिम' सलीम वास्तिक पर हमले का योगी ने लिया संज्ञान
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।