EX मुस्लिम सलीम वास्तिक का ‘सिर तन से जुदा’ की कोशिश पर जीशान ढेर, अब गुलफाम पर भी उतना ही इनाम
एक्स मुस्लिम यू-ट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा करने वाले दूसरे आरोपी गुलफाम पर भी पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया है। गुलफाम मुठभेड़ में मारे गए जीशान का सगा बड़ा भाई है। दोनों ने मिलकर सलीम वास्तिक पर हमला करके'सिर तन से जुदा'की कोशिश की थी।

एक्स मुस्लिम यू-ट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा करने वाले दूसरे आरोपी गुलफाम पर भी पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया है। गुलफाम मुठभेड़ में मारे गए जीशान का सगा बड़ा भाई है। एनकाउंटर से पहले पुलिस ने जीशान पर भी पुलिस ने एक लाख रुपये का ही इनाम घोषित किया था। दोनों ने मिलकर सलीम वास्तिक पर हमला करके'सिर तन से जुदा' की कोशिश की थी। जीशान और गुलफाम ने सलीम वास्तिक का गला रेत दिया और पेट में चाकू घोंप दी थी। गनीमत है कि इतने घातक हमले में भी सलीम वास्तिक बच गए। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अली गार्डन कॉलोनी में यू-ट्यूबर सलीम वास्तिक 15 फरवरी की सुबह अपने कार्यालय में लेटे थे। इसी दौरान हेलमेट पहने दो युवक कार्यालय में पहुंचे। सलीम उठकर बैठे तो जीशान ने पेपर कट से सलीम की गर्दन काटने के लिए वार कर दिया। उसके साथ मौजूद बड़े भाई गुलफाम ने सलीम का हाथ पकड़ लिया। वह लगातार अपने भाई से उसे पेट पर वार करने की बात कहता रहा।
लोगों को एकत्र होता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने रविवार रात जीशान को मुठभेड़ में मार गिराया। अब गुलफाम की तलाश की जा रही है। पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया है। वहीं, सलीम का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। जहां उनकी हालत में कुछ सुधार है।
गांव भागे थे आरोपी भाई
सलीम पर जानलेवा हमले का वीडियो पुलिस को मिला है। इसमें जीशान और उसका बड़ा भाई गुलफाम बेरहमी से वार करते दिखाई दे रहे हैं। वारदात करने के बाद दोनों भाई पहले खोड़ा स्थित अपने कमरे पर पहुंचे। कपड़े बदले और फिर अमरोहा स्थित अपने गांव चले गए।
बाइक से भागते समय का वीडियो वायरल
घटना को अंजाम देने के बाद जीशान और उसके भाई गुलफाम के कपड़ों पर खून लग गया था। जब दोनों ने बाइक से फरार होने लगे तो कपड़ों पर खून लगा देखकर रोड पर राहगीरों ने वीडियो बना लिया। वीडियो में बाइक का नंबर अस्पष्ट है। लोनी पुलिस और स्वाट टीम द्वारा रविवार रात हुई मुठभेड़ में जीशान की मौत होने के बाद दोनों के बाइक पर भागने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार जीशान बाइक चला रहा था, जबकि गुलफाम पीछे बैठा हुआ था। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी यू-ट्यूबर के उकसाने के बाद जीशान ने भाई के साथ मिलकर सलीम पर जानलेवा हमला किया था।
जीशान मुठभेड़ में मारा गया पर गुलफाम फरार
हमले का आरोपी जीशान पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा जा चुका है। वहीं, गुलफाम अब तक फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं। टेक्निकल सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कर गुलफाम को पकड़ने की कोशिशें चल रही हैं।




साइन इन