ex muslim saleem wastik attack video of accused on bike EX मुस्लिम सलीम वास्तिक के खून से सनकर भागते हुए जीशान और गुलफाम का वीडियो, एक चालाकी की थी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

EX मुस्लिम सलीम वास्तिक के खून से सनकर भागते हुए जीशान और गुलफाम का वीडियो, एक चालाकी की थी

गाजियाबाद के लोनी में एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक का गला रेतकर भागते हुए जीशान और गुलफाम का एक वीडियो सामने आया है। लोनी में सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर 'सिर तन से जुदा' की भरसक कोशिश के बाद दोनों भाई एक बाइक पर सवार होकर बैठे थे।

Mon, 2 March 2026 03:27 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, डॉ. महकार सिंह, गाजियाबाद
share
EX मुस्लिम सलीम वास्तिक के खून से सनकर भागते हुए जीशान और गुलफाम का वीडियो, एक चालाकी की थी

गाजियाबाद के लोनी में एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक का गला रेतकर भागते हुए जीशान और गुलफाम का एक वीडियो सामने आया है। लोनी में सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर 'सिर तन से जुदा' की भरसक कोशिश के बाद दोनों भाई एक बाइक पर सवार होकर बैठे थे। खून से सने हुए बाइक सवारों को देखकर किसी ने वीडियो बना लिया था जो अब सामने आया है। वीडियो में यह पता चला है कि आरोपियों ने बचने के लिए चालाकी भी खूब की थी।

मूल रूप से यूपी के अमरोहा के रहने वाले जीशान और गुलफाम हेलमेट पहनकर सलीम वास्तिक के दफ्तर में छिपे थे। उन्होंने अपनी पहचान छिपाने की भरसक कोशिश की। वारदात को अंजाम देने के लिए दोनों ने जिस बाइक का इस्तेमाल किया था उसके नंबर प्लेट के कुछ अक्षर सफेद रंग की पट्टी से ढंके हुए दिख रहे हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि दो युवक सफेद कुर्ता पायजामा और ऊपर जैकेट पहने हुए हैं। दोनों के सिर पर हेलमेट है और कपड़े खून से सने हैं। तेजी से बाइक चलाते हुए भाग रहे हैं। वीडियो बनाने वाला कहता है कि इनके कपड़े खून से सने हुए हैं। वह यह भी आशंका जताता है कि किसी का मर्डर करके भाग रहे हैं। वीडियो में बाइक का नंबर प्लेट भी साफ दिख रहा है। यह वीडियो जांच का एक अहम सबूत बन सकता है।

यहां देखिए वह वीडियो

मुठभेड़ में मारा गया जीशान

एक आरोपी जीशान को रविवार रात पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया, जबकि उसके भाई गुलफाम की तलाश चल रही है। इस्लामिक कुरीतियों के खिलाफ बोलने वाले यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाले दोनों हमलावर सगे भाई हैं। जीशान और उगुलफाम कट्टरपंथी संगठन मुस्लिम आर्मी मेहदी मॉडरेटर से जुड़े थे। जीशान एक यूट्यूब चैनल भी चलाता था। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने एक पाकिस्तानी कट्टरपंथी की अपील पर वास्तिक पर हमला किया।

कारपेंटर का करते थे काम

लोनी में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाला 27 वर्षीय जीशान मूल रूप से अमरोहा के सैदनगली गांव का रहने वाला था। वह अपने भाई गुलफाम के साथ खोड़ा कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था। दोनों भाई कारपेंटर का काम करते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुस्लिम आर्मी, पाक से लिंक; EX मुस्लिम सलीम वास्तिक का गला रेतने वाले कौन
ये भी पढ़ें:एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक के हमलावरों तक कैसे पहुंची पुलिस, एनकाउंटर में एक ढेर
ये भी पढ़ें:X मुस्लिम सलीम को मैक्स अस्पताल में कराया भर्ती, हमलावर पुलिस की पकड़ से दूर
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।