saleem wastik health update after attack of zeeshan and gulfam EX मुस्लिम सलीम वास्तिक की हालत अब कैसी, जीशान और गुलफाम का हमला था खौफनाक, Ncr Hindi News - Hindustan
More

EX मुस्लिम सलीम वास्तिक की हालत अब कैसी, जीशान और गुलफाम का हमला था खौफनाक

गला रेतने की कोशिश, पेट पर चाकू घोंपे जाने और कमर पर भारी सामान से बार बार वार किए जाने के बावजूद वास्तिक का बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं।

Thu, 5 March 2026 01:28 PMSudhir Jha हिन्दुस्तान, डॉ. महकार सिंह, गाजियाबाद
share
EX मुस्लिम सलीम वास्तिक की हालत अब कैसी, जीशान और गुलफाम का हमला था खौफनाक

एक्स मुस्लिम सलीम वास्तिक को लेकर राहत की खबर है। 'सिर तन से जुदा' वाला खौफनाक हमला झेलने वाले सलीम वास्तिक की हालत में सुधार हो रहा है। गला रेतने की कोशिश, पेट पर चाकू घोंपे जाने और कमर पर लोहे और शीशे वाले स्टूर से बार-बार वार किए जाने के बावजूद वास्तिक का बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं। मुठभेड़ में ढेर किए गए दोनों आरोपी जीशान और उसके भाई गुलफाम ने 4 मिनट तक जो बर्बरता सलीम वास्तिक पर वह किसी की जान लेने के लिए पर्याप्त था।

यूट्यूबर सलीम वास्तिक का दिल्ली के निजी अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। परिजनों ने घायल की हालत में पहले से सुधार की बात कही है। सलीम वास्तिक के बेटे उस्मान ने बताया कि पिता की हालत में पहले से सुधार है। उस्मान ने लाइव हिन्दुस्तान से फोन पर बातचीत में कहा कि उनके पिता अब भी आईसीयू में हैं। लेकिन इलाज का उन पर असर हो रहा है। उनकी हालत लगातार बेहतर हो रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि जख्म बहुत गहरे हैं और पूरी तरह ठीक होने पर काफी समय लग सकता है।

मूल रूप से जनपद शामली निवासी 50 वर्षीय सलीम वास्तिक का गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र की अली गार्डन कॉलोनी में दफ्तर है। उनकी पत्नी और इकलौता बेटा यहां से कुछ दूर दूसरी कॉलोनी में मकान में रहते है। सलीम वास्तिक इस्लामिक कुरीतियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करते रहते हैं। 26 फरवरी को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। 27 फरवरी को जनपद अमरोहा के सैदनगली गांव निवासी जीशान व गुलफाम सगे भाई हेलमेट पहनकर उनके कार्यालय में पहुंचे थे। दोनों भाईयों ने कार्यालय में घुसने के बाद उन पर जानलेवा हमला किया। छोटे भाई जीशान ने जैकेट की जेब से पेपर कटर निकाल कर सलीम के गले पर वार कर दिया। जबकि बड़ भाई गुलफाम ने सलीम के हाथ पकड़ लिये थे।

4 मिनट तक वीभत्स तरीके से करते रहे हमला

करीब चार मिनट तक दोनों भाइयों ने उनपर वीभत्स तरीके से वार किए थे। सलीम दोनों से बचने के लिए लगातार प्रयास करते रहे थे। लोगों को एकत्र होता देख दोनों भाई घटना को अंजाम देने के बाद बाइक से भाग गए थे। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल यूट्यूबर को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया था। हालांकि कुछ दिन बाद परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।

दोनों भाई मुठभेड़ में हुए ढेर

घटना होने के बाद लोनी थाना पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी थी। लोनी थाना पुलिस व स्वाट टीम की रविवार रात लोनी स्थित निठोरा रोड पर दोनों भाइयों के साथ मुठभेड़ हुई थी। 27 वर्षीय जीशान पुलिस की गोली लगने से मौत हो गईथी। बड़ा भाई अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था। वहीं मंगलवार रात इंदिरापुरम और गाजियाबाद स्वाट टीम की साथ इंदिरापुरम में हुई मुठभेड़ में गुलफाम भी मारा गया। दोनों भाई खोड़ा कॉलोनी में किराए के कमरे में रहते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मारो @#% को मारो... यूट्यूबर सलीम वास्तिक को मारने का खौफनाक वीडियो आया सामने
ये भी पढ़ें:EX मुस्लिम सलीम वास्तिक के खून से सनकर भागते हुए जीशान और गुलफाम का वीडियो
ये भी पढ़ें:मुस्लिम आर्मी, पाक से लिंक; EX मुस्लिम सलीम वास्तिक का गला रेतने वाले कौन
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।