Violent video of YouTuber Salim Wastik being beaten up surfaces मारो @#% को मारो... यूट्यूबर सलीम वास्तिक को मारने का खौफनाक वीडियो आया सामने- PHOTOS, Ncr Hindi News - Hindustan
More

मारो @#% को मारो... यूट्यूबर सलीम वास्तिक को मारने का खौफनाक वीडियो आया सामने- PHOTOS

सामने आए सीसीटीवी वीडियो में साफ दिखाई देता है कि पहले दोनों हत्यारे मिलकर सलीम का गला रेतते हैं फिर एक आदमी उसे पकड़ता है, तो दूसरा भारी और नुकीली चीज से लगातार हमला करता रहता है। वीडियो इतना हिंसक है कि लाइव हिन्दुस्तान आपको दिखा भी नहीं सकता है। इसलिए हम कुछ स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं।

Wed, 4 March 2026 06:54 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
मारो @#% को मारो... यूट्यूबर सलीम वास्तिक को मारने का खौफनाक वीडियो आया सामने- PHOTOS

गाजियाबाद के यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले का हिंसक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक हत्यारा लगातार कहता है- मारो @#% को... अरे कोई नहीं मारो @#% को…सामने आए सीसीटीवी वीडियो में साफ दिखाई देता है कि पहले दोनों हत्यारे मिलकर सलीम का गला रेतते हैं फिर एक आदमी उसे पकड़ता है, तो दूसरा भारी और नुकीली चीज से लगातार हमला करता रहता है। वीडियो इतना हिंसक है कि लाइव हिन्दुस्तान आपको दिखा भी नहीं सकता है। इसलिए हम कुछ स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं।

कार्यालय में घुसे 2 हत्यारे और फिर…

सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक पर गाजियाबाद के लोनी में अली गार्डन स्थित उनके कार्यालय में सुबह की नमाज अदा करने के कुछ ही समय बाद हमला हुआ था। सामने आए वीडियो में दिखाई देता है कि वो अपने कार्यालय में रखे सोफे पर आराम से लेटे होते हैं। लेकिन, तभी दो आदमी हेलमेट लगाए आते हैं, तो सलीम पूछता है- क्या चाहिए? इस पर हत्यारा कुछ नहीं बोलता है। फिर थोड़ा रुककर कहता है बात करनी है और इतने में दोनों अंदर आ जाते हैं। आदमियों को अंदर आता देखे, सलीम भी उठ जाता है और सामने बैठने का इशारा करता है।

छटपटाता रहा सलीम, हत्यारों ने नहीं किया रहम

लेकिन, एक आदमी बैठने के बजाय अपनी जेब से धारदार हथियार नुमा कोई चीज निकालता है, तब तक पास खड़ा दूसरा आदमी उसके हाथ पकड़ लेता और इतने में सलीम समझ जाते हैं कि उनके साथ अब जो होने जा रहा है वो ठीक नहीं है। वो लगातार ओए…ओए…ओए… चिल्लाते हुए छटपटाते रहते हैं. लेकिन दोनों हत्यारों ने कतई रहम नहीं किया और वो धारदार हथियार से सलीम के गले पर लगातार वार करते रहते हैं। जब तक कि उसके मुंह से आवाज निकलना बंद नहीं हो जाती।

Violent video of YouTuber Salim Wastik being beaten up surfacesViolent video of YouTuber Salim Wastik being beaten up surfacessalim casesalim

अरे कोई नहीं... मारो @#% को मारो…

वीडियो इतना हिंसक है कि साफ सुनाई दिखाई देता है। गले पर लगातार वार करने के बाद भी दोनों नहीं रुकते। इसके बाद पास में रखी नुकीली और भारी चीज उठाते हैं और लगातार उसके पेट-पीठ पर हमला करते रहते हैं। इस बीच दूसरा हत्यारा उसे पकड़े रहता है। वो लगातार कहता है कि मारो @#% को मारो.... अरे कोई नहीं... मारो @#% को मारो... पेट में मारो @#% को. जोर से मारो @#% को। अरे कोई न यार मारो...

आपको बताते चलें कि ये घटना गाजियाबाद के लोनी की है। जहां हेलमेट पहने मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने 50 वर्षीय यूट्यूबर पर चाकू से कई बार वार किया था। ये यूट्यूबर अपने यूट्यूब चैनल पर एक विशेष धर्म को लेकर कथित विवादास्पद वीडियो के कारण विवादों में आए थे।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।